Aligarh
मुन्तज़िम किदवई के नेतृत्व में जाकिर हुसैन स्कूल दोधपुर द्वारा परीक्षा परिणाम में धांधली करने के विरोध में जाकिर हुसैन स्कूल पर धरना प्रदर्शन किया गया:
अलीगढ़ ।समाजवादी छात्र सभा जिला अध्यक्ष मुन्तज़िम किदवई के नेतृत्व में जाकिर हुसैन स्कूल दोधपुर द्वारा परीक्षा परिणाम में धांधली करने के विरोध में जाकिर हुसैन स्कूल पर धरना प्रदर्शन किया गया । जिसमें विद्यालय द्वारा मनमानी करते हुए स्कूल के अध्यापकों द्वारा कक्षा 10 प्री बोर्ड एवं कक्षा 12 प्री बोर्ड के नंबर नहीं दिखाए जा रहे हैं ।
सपा छात्र सभा जिला अध्यक्ष मुन्तज़िम किदवई ने कहा कि जाकिर हुसैन स्कूल की प्रधानाचार्य ने अपने परिचित एवं रुपए लेकर छात्रों को 80% से 85% तक नंबर दिए हैं जबकि कक्षा 9 के टॉपर को मात्र 51 प्रतिशत नंबर दिए हैं ,जाकिर हुसैन स्कूल के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है ।जिस के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ़ को एक ज्ञापन दिया ।जिसमें मुख्य मांग
1:- छात्रों को डिस्ट्रीब्यूट सेटलमेंट के आधार पर पास किया जाए ।
2:- विद्यालय की मान्यता को समाप्त कार्यवाही की जाए ।
3:- सभी छात्रों को लगभग 80% नंबर दिलाया जाए ।
4:- जाकिर हुसैन स्कूल के प्रधानाचार्य एवं संबंधित अध्यापकों पर कानूनी कार्रवाई की जाए ।
इस अवसर पर सपा छात्र सभा जिला अध्यक्ष मुन्तज़िम किदवई , छात्र सभा जिला कोषाध्यक्ष माज़ हसन , छात्र सभा जिला सचिव उजैर सबिर, वरिष्ठ छात्र नेता मनोज राजपूत एवं जिला सदस्य शिवांगी पाकर और जाकिर हुसैन के छात्र फैजान ,हसन ,आदित्य सिंह ,राजिक ,दीपांशु सिंह ,इमरान ,शोएब ,मोहम्मद शादाब ,साकिब अली ,शोभा सालेम ,मुस्तफा ,जुनैद खान ,अरबाज खान ,मोहम्मद फजल ,मोहम्मद मुस्तकीम ,चेतन ,मोहम्मद सहवास ,जैनुल,रोहित कुमार ,अहमद खान ,,अरमुगम ,मोहम्मद तारीख ,साकिब ,अदनान ,हमजा ,जीशा,,नवीन, अलका ,हर्षित ,फहद ,नमन आदि लोग मौजूद रहे ।
08/10/2021 03:23 AM