Aligarh
हैंड्स फॉर हेल्प संस्था के सहयोग से गरीब आकाश वशिष्ठ युवक की हुई हार्ट सर्जरी: अलीगढ़
विनोद कुमार/ अलीगढ़
दिनाँक 09/08/21 सुबह 9:30 बजे से आकाश वशिष्ठ उम्र 21 वर्ष की ओपन हार्ट सर्ज़री (जो काफी जटिल थी) शुरू हुई और शाम 5 बजे तक चली! यह सर्ज़री लगभग 7 घंटे से अधिक चली, सर्ज़री काफी यूनिट रक्त की आवस्यकता पड़ी सभी रक्त दाताओं को संस्था की और से महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ से डॉ आज़म हसीन और उनकी टीम की कड़ी मेहनत और आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से सर्ज़री सफल हुई।
हैंड्स फ़ॉर हेल्प डॉ०आज़म हसीन व उनकी पूरी टीम को कोटि कोटि धन्यवाद देती है,व अनिल गौड़ ज़ी के सहयोग को भी धन्यवाद देती है! डॉक्टर्स के अनुसार अभी 24 घंटे काफी महत्वपूर्ण है पूरे समय हैंड्स फ़ॉर हेल्प के टीम वहां मौजूद रही! और आकाश की माता ब्रजेश वशिष्ठ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनका पूरा सहयोग किया
*हैंड्स फ़ॉर हेल्प टीम :- सुनील कुमार ,राहुल वशिष्ठ,
डॉ०डी.के.वर्मा,दीपक खन्ना,
विशाल भारती,डॉ०एस०के०गौड़
जितेंद्र कुमार (td),अनिल गौड़ ज़ी आदि उपस्थित रहे! अब आकाश को icu मैं शिफ्ट कर दिया है !*
विशाल वार्ष्णेय,मीडिया प्रभारी
(हैंड्स फ़ॉर हेल्प ngo)
08/10/2021 02:16 AM