Aligarh
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन:
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल,उत्तर प्रदेश(रजि०)के सौजन्य से मनकामेश्वर सेवा सदन खैर रोड,अलीगढ़ पर दोपहर 2 बजे से निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया,शिविर का उद्दघाटन मान.सांसद सतीश गौतम जी द्वारा किया गया,सांसद जी ने प्रत्येक डा०से मिलकर उनका परिचय लिया तथा शिविर में घूम घूमकर कराई गयी व्यवस्थाओ की भूरी भूरी प्रशंसा की,शिविर में नेत्ररोग विशेषज्ञ गायनोलॉजिस्ट बाल रोग विशेषज्ञ फिजीशियन एंड होम्योपैथिक आदि के डॉक्टर उपस्थित रहे जिसमे166 मरीजों की की उपस्थिति डॉक्टरों की टीम के माध्यम से जांच की गई।
जाँच के दौरान व्लडप्रैशर, ई सी जी, सुगर व्लड टैस्ट आदि सुविधा उपलव्ध कराई गयी। ई-मेल में निशुल्क दवा का वितरण किया गया तथा 21 ईसीजी 30 रोगियों की ब्लड शुगर की जांच की गई 35 मरीजों की आंखों की जांच की गई। शिविर में मुख्य रूप से डॉक्टर कुलदीप सारस्वत डॉ नीलेश मित्तल डॉक्टर विश्वामित्र डॉ नेहा गॉड डॉ राजीव आनंद डॉ अनूप कुमार डॉ आकाश चौहान एवं डॉ डी के वर्मा की उपस्थिति रही ।सभी ने मरीजो को आवश्यक परामर्श दिया । शिविर के समापन पर व्यापार मंडल ने सभी डॉक्टरों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि जनहित में इस तरह के सामाजिक कार्य व्यापार मंडल द्वारा आगे भी होते रहेंगे यह अवसर पर महानगर चेयरमैन राजेंद्र कॉल जिला अध्यक्ष इंजीनियर रत्नाकर आर महामंत्री शिव कुमार पाठक ,राकेश वाष्र्णेय, सन्तोष वाष्र्णेय, उमेश गोड, सजींव अग्रवाल, सुमित गुप्ता, रविंद्र जोशी, अनिल वसंल, आर के गुप्ता, मुकेश किंग ईंडिया,अरून गोयल,अतुल गुप्ता, गोपीचंद शर्मा, गोपाल राजपूत ,आदि थे।
08/08/2021 05:21 PM