Aligarh
BREAKING: डॉ कफील खान की अलीगढ़ में दर्ज FIR रद्द करने की मांग: हाईकोर्ट ने पिछले साल ही डॉ कफील पर लगे एनएसए को रद्द कर दिया ।
गोरखपुर। (Gorakhpur) के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉ कफील खान ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. हाईकोर्ट ने पिछले साल ही डॉ कफील पर लगे एनएसए को रद्द कर दिया था. अब डॉ कफील की याचिका में अलीगढ़ में दर्ज एफआईआर को भी रद्द किए जाने की मांग की गई है।
गोरखपुर (Gorakhpur) के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉ कफील खान (Dr Kafeel Khan) ने इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) में याचिका दाखिल की है. डॉ कफील खान की याचिका पर आज वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई होगी. हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम चौधरी की एकल पीठ मामले की सुनवाई करेगी. बता दें डॉ कफील खान पर सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर अलीगढ़ में भड़काऊ भाषण देने का आरोप था. इस मामले में डॉ कफ़ील पर एनएसए भी लगा था. हाईकोर्ट ने पिछले साल ही डॉ कफील पर लगे एनएसए को रद्द कर दिया था. अब डॉ कफील की याचिका में अलीगढ़ में दर्ज एफआईआर को भी रद्द किए जाने की मांग की गई है।
08/06/2021 06:06 AM