Aligarh
अखिलेश यादव के निर्देश पर ख्वाजा हसन जिब्रान ने निकाली साइकिल रैली: जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर भाजपा शासन में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया।
अलीगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी के आव्हान पर आज जनेश्वर मिश्र (छोटे लोहिया) की जयंती पर अलीगढ़ मैं साइकिल रैली निकाली गई जिसका उद्देश्य बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी भ्रष्टाचार किसानों के साथ हो रहा अत्याचार इसका मुख्य उद्देश रहा।
वरिष्ठ सपा नेता ख्वाजा हसन जिब्रान ने कहा की प्रदेश में योगी सरकार और देश में मोदी सरकार पूरी तरह से फ्लॉप हो चुकी है महंगाई चरम पर है पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं जिससे आम आदमी बहुत ही परेशान और हताश है एवं वरिष्ठ छात्र नेता मनोज राजपूत ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार दिन पर दिन हो रहे हैं युवा परेशान है नौकरी को दर-दर भटक रहा है आज की साइकिल यात्रा ने यह उपदेश दिया कि 2022 में अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के पुनः मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा शहजाद अल्वी, रामवीर सिंह यादव, मुकेश सूर्यवंशी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
08/06/2021 05:21 AM