Aligarh
अलीगढ़ जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को लगाया गया कोविड-19 टीकाकरण: वरिष्ठ जेल अधीक्षक श्री विपिन कुमार मिश्र ने स्वास्थ्य विभाग एवं जेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
अलीगढ़। प्रदेश की जेलों में निरुद्ध बंदियों को कोविड-19 से बचाव हेतु निर्गत विभिन्न शासनादेशों व कारागार मुख्यालय द्वारा निर्गत दिशा निर्देशों के अनुक्रम में जिला कारागार अलीगढ़ में निरूद्ध 18 वर्ष से ऊपर के कुल 1475 बंदी (1348 पुरुष 127 महिला बंदी) कोविड-19 की द्वितीय डोज़ कोवैक्सीन से प्रतिरक्षित हो चुके हैं।
उक्तअनुक्रम में आज दिनांक 3-8- 2021 को 819 वर्ष बंदियों व 57 महिला बंदियों को कोवैक्सीन की द्वितीय डोज़ लगाई गई तथा कारागार स्टाफ के कुल 16 परिजनों (15 महिला व एक पुरुष) को को-वैक्सीन की द्वितीय डोज़ से प्रशिक्षित किया गया ।
अब तक प्रथम दोस् से 3804 बंदी लावा मिनट हो चुके हैं लाभान्वित हो चुके हैं तथा दोनों डोज से 1475 बंदी लाभान्वित हो चुके हैं।
उक्त के अतिरिक्त कारागार में निरुद्ध नव परदेशी कुल 101 पुरुष बंदी जो के टीकाकरण की प्रथम डोज़ से वंचित थे को भी कोविड-19 टीकाकरण की प्रथम डोज़ की प्रतिरक्षा उपलब्ध कराई गई, जिसके पश्चात कारागार में निरुद्ध लगभग सभी बंदीगण कोविड-19 टीकाकरण की प्रथम डोज़ से प्रतिरक्षा प्राप्त कर चुके हैं । उल्लेखनीय है कि आज के इस विशेष टीकाकरण शिविर की शुरुआत वरिष्ठ जेल अधीक्षक श्री विपिन कुमार मिश्र, जेलर श्री पी के सिंह व कारागार के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ शाहरुख रिजवी के द्वारा की गई।
टीकाकरण से लाभान्वित सभी बंदी पूर्ववत् स्वास्थ्य हैं, आज दिनांक 3-8-2021 आयोजित टीकाकरण शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से श्रीमती राखी वार्ष्णेय (एएनएम) और श्रीमती वैशाली सिंह (एएनएम) द्वारा उपरोक्त अंकित विवरण के अनुसार टीकाकरण की कार्यवाही सुचारू ढंग से संपन्न की गई,
इस दौरान टीकाकरण शिविर के व्यवस्थित ढंग से सफलतापूर्वक संपन्न होने पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक श्री विपिन कुमार मिश्र द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय सहित टीकाकरण शिविर के आयोजन में लगे सभी अधिकारी कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इसके आयोजन में मुख्य भूमिका निभाने वाले राइटरो व नंबरदार बंदियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया, इस अवसर पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक अधीक्षक श्री मिश्र द्वारा कोविड-19 से बचाव के संबंध में कोविड-19 टीके का महत्व बताते हुए इसकी भूमिका पर सभी बंदियों को अपने संबोधन के द्वारा जागरूक भी किया गया तथा समस्त बंदियों के उत्तम स्वास्थ्य हेतु मंगलकामनाएं भी की गई।
08/05/2021 04:19 PM