Aligarh
एसडीएम इगलास व सीओ इगलास ने आबकारी विभाग की टीम के साथ मिलकर किया: कस्बे में शराब की दुकानों का निरीक्षण।
अलीगढ़। डीएम श्रीमती सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर एसडीएम इगलास श्री कुलदेव सिंह व सीओ इगलास ने आबकारी विभाग की टीम के साथ मिलकर कस्बे में शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक्साइज एप के माध्यम से की शराब की जांच। बतादें की जहरीली शराब कांड के बाद शासन प्रशासन काफी सतर्कता अपनाये हुए है। वहीं आज उसी क्रम में उपजिलाधिकारी इगलास कुलदेव सिंह व क्षेत्राधिकारी इगलास अशोक कुमार सिंह ने आबकारी निरीक्षक इगलास जगदम्बिका प्रसाद के साथ मिलकर कस्बे की अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया है। वहीं उपजिलाधिकारी इगलास कुलदेव सिंह व क्षेत्राधिकारी इगलास अशोक कुमार सिंह ने एक्साइज एप के माध्यम से शराब की दुकानों पर विभिन्न शराब की ब्रांडों की जांच की है। वहीं आबकारी निरीक्षक जगदम्बिका प्रसाद द्वारा अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों के स्टॉक व स्टॉक रजिस्टरों की जांच भी की गई है।
उपजिलाधिकारी इगलास कुलदेव सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि शराब कांड होने के बाद हर माह आबकारी विभाग पुलिस विभाग के साथ मिलकर किया जायेगा इगलास तहसील क्षेत्र की समस्त अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों का निरीक्षण। वहीं निरीक्षण के दौरान किसी भी शराब की दुकान पर कुछ गड़बड़ी पाई जाती तो शराब की दुकान संचालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। समस्त अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों के विक्रेताओं को निर्देशित करते हुए बताया कि दुकानों के बाहर और भीतर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं। दुकान व माल स्टॉक व रजिस्टर पूर्ण कर तैयार रखें। जिससे शराब के स्टॉक व माल के स्टॉक मिलान करने में आसानी हो। शराब की दुकानों के अंदर किसी भी व्यक्ति को शराब आदि न पिलाई जाए।
08/05/2021 04:04 PM