Aligarh
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास भवन सभागार में विभिन्न बिंदुओं पर खण्ड विकास अधिकारियों की समीक्षा बैठक: महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
अलीगढ़। डीएम अलीगढ़ श्रीमती सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर आज दिनांक 03.08.2021 को मुख्य विकास अधिकारी श्री अंकित खण्डेलवाल द्वारा समस्त खंड विकास अधिकारियों की प्रगति समीक्षा बैठक की गई। जिसमे महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
भूगर्भ जल
नागरिक चार्टर के क्रियान्वयन व ग्राम पंचायत की बैठक में अनुमोदन- जिसमें निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायत की बैठकों में संबंधित विभाग के ग्राम स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे और नागरिक चार्टर के अनुमोदन के उपरांत 15 अगस्त को ग्राम पंचायत में प्रकाशन कराएंगे।
गौशालाओं में गौ सेवक का मानदेय, गायों को कृषि विभाग के अनुदान पाने वाले कृषक को पालने हेतु देना व सहायक विकास अधिकारी पंचायत को ग्राम पंचायत में भ्रमण के समय लोगों को गौशाला के पशुओं को गोद लेकर उनका पालन पोषण करने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए गए।
कैच द रेन अंतर्गत उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए की इस अभियान में किए गए कार्यों की प्रगति जिला विकास अधिकारी को उपलब्ध कराएं।
मॉडल ग्राम पंचायत में कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई प्रगति संतोषजनक नही पाई गई समस्त खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारीपंचायत को चेतावनी दी गई थी 1 सप्ताह में प्रगति प्रस्तुत करें साथ ही प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, पंचायत भवन निर्माण, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, पंचायत सहायक की नियुक्ति के संबंध में समीक्षा के साथ जारी किया गया।
मिशन 5 लाख के अंतर्गत प्रति ग्राम पंचायत 10 अत्यंत गरीब परिवारों का चयन किया जाए तथा मनरेगा योजना अंतर्गत प्रोजेक्ट तैयार कर लाभान्वित किया जाए।
मिशन 20 लाख के अंतर्ग त अपने लक्ष्य के सापेक्ष श्रमिकों को 100 दिन का रोजगार अगले 3 माह में उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
वृक्षारोपण कार्यक्रम संपादित कराए जाने हेतु अपने लक्ष्य के अनुसार पर्याप्त मात्रा में सामुदायिक एवं व्यक्तिगत लाभार्थियों की वर्ग आईडी श्रजित करते हुए मस्टररोल निर्गत कर दिया जाए एवं कार्य प्रगति में लाया जाए।
जुलाई माह के मानव दिवस सर्जन के लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण किया जाए।
मनरेगा योजना के अंतर्गत जिओ मनरेगा फेस वन के पुराने कार्यों की जियो टैगिंग पूर्ण करा दी जाए।
मनरेगा योजना के अंतर्गत रिजेक्ट ट्रांजैक्शन का कार्य पूर्ण कराया जाए।
प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्य शुरू करा दिया जाए।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जितने भी 2020-21 नए-नए आवास पूर्ण हो चुके हैं उनका अंकन पूर्ण कराया जाए।
विकास खंडों में प्रति ग्राम पंचायत 100 श्रमिकों का चयन करते हुए लेबर एंप्लॉयमेंट रजिस्टर तैयार किया जाए तथा उन श्रमिकों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
महिला मेटो की तैनाती हेतु स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की सूची प्रेषित कर दी गई है जिन्हें महिला मेट के रूप में तैनात किया जाए तथा इसकी सूचना रूरलसॉफ्ट पर अपडेट करना सुनिश्चित करें।
समस्त विकासखंड प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार को कम से कम 100 लाभार्थियों का पंजीकरण श्रम विभाग में करवाना सुनिश्चित करें।
सभी विकासखंड मनरेगा योजना अंतर्गत एक जॉब कर्ड पर एक बैंक खाता सिद्धांत पर कार्य करें यानी कि पंजीकृत श्रमिकों के जॉब कार्ड को एक ही खाते से लिंक किया जाए।
ऑपरेशन कायाकल्प में कार्य शुरू करा दिया जाए एवं जहां पूर्णता कार्य की स्थितियों में वहां पर पूर्ण का अंकन करा दिया जाये।
गौशाला में कार्यरत सभी गौ सेवकों का मानदेय का भुगतान कर दिया जाए। बैठक में परियोजना निदेशक/ उपायुक्त श्रम रोजगार, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
08/03/2021 06:55 PM


















