Aligarh
आवारा पशुओं से किसान परेशान सरकार को नई गौशालाओं का कराना चाहिए निर्माण।: गोंडा/अलीगढ़
किसान आंदोलन के समर्थन में किसान यूनियन राष्ट्रीय लोक दल व अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले अलीगढ़ गोंडा रोड पींजरी पैंठ अनिश्चितकालीन धरने पर केंद्र सरकार द्वारा तीन किसान विरोधी बिलों को वापस कराने को बैठे किसान समिति के जिला अध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने कहा सरकार महंगाई पर रोक लगाने के बजाय दिन रोज किसानों द्वारा इस्तेमाल करने वाली वस्तुओं के दाम बढ़ाने पर लगी है।
हमारी सरकार से मांग है किसान गरीब मजदूरों की स्थिति दयनीय है सरकार को डीजल पेट्रोल गैस आदि पदार्थों के रेटों को कम करना चाहिए दूसरा आवारा पशुओं से किसान परेशान है इनकी व्यवस्था की जाए गौशालाओं मैं दिन रोज गोवंश भूखे मर रहे हैं उनके खाने की समुचित व्यवस्था की जाए और नई गौशालाओं का निर्माण कराया जाए।
धरना स्थल पर चौधरी देवराज सिंह विजय नौहवार भूपेश जाटव राकेश जाटव प्रेमवीर सिंह बाल्मीकि विनोद कश्यप डॉ राजेंद्र शर्मा योगेश जैन जाहिद खान सुलेमान खान सुमित कुमार शर्मा जितेंद्र कुमार बघेल मनीराम अमित चौधरी लवकुश कुला सिंह पीतांबर सिंह सूर्यवंशी पूर्व प्रधान बच्चू सिंह बघेल आदि लोग मौजूद रहे।
विनोद कुमार अलीगढ़
08/02/2021 01:52 PM