Aligarh
पुरानी पेंशन की बहाली के लिए एमएलसी को सौंपा ज्ञापन: अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने दिया ज्ञापन।
अलीगढ़। "अटेवा पेंशन बचाओ मंच" ने पुरानी पेंशन की बहाली किए जाने के संबंध में जिला संयोजक अटेवा अलीगढ़ राम ध्यान यादव, जिला कोषाध्यक्ष अटेवा अलीगढ़ डॉक्टर नीरज पाठक, प्रदेश संगठन मंत्री अटेवा उत्तर प्रदेश डॉक्टर भूरी सिंह ने विधान परिषद सदस्य एमएलसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र आगरा डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह से मिलकर जल्द बहाली की मांग की और सभी पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन भी सौंपा, अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने ज्ञापन में कहा है कि 1 जनवरी 2004 से भारत सरकार की नौकरियों एवं 1 अप्रैल 2005 से उत्तर प्रदेश सरकार की नौकरियों में पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त कर दी गई है, जिसके कारण भारत सरकार के लाखों शिक्षकों कर्मचारियों अधिकारियों समेत उत्तर प्रदेश के लगभग 16 लाख युवा शिक्षकों कर्मचारियों अधिकारियों का भविष्य अंधकार में हो गया है उनके बुढ़ापे की लाठी को छीन लिया गया है यह उनके साथ सरासर अन्याय है इससे युवा कर्मचारी कर्मचारियों में भारी आक्रोश है भारत के 2 राज्यों पश्चिम बंगाल व केरल में आज भी पुरानी पेंशन चल रही है एक देश एक विधान में दोहरी पेंशन व्यवस्था कैसे यह समानता के अधिकार का हनन अटेवा पेंशन बचाओ मंच में नए डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह से अनुरोध किया है कि पुरानी पेंशन बहाल करवाने की कृपा करें क्योंकि यह देश के लाखों युवा शिक्षकों कर्मचारियों अधिकारियों के भविष्य का मामला है।
विधान परिषद सदस्य एमएलसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र आगरा डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह ने आश्वासन दिया कि पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को सरकार व सदन में रखेंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री राम ध्यान यादव ,डॉक्टर नीरज पाठक, दिनेश कुमार, गोपाल शुक्ला, देवेंद्र सिंह, अमर बहादुर यादव, वीरेंद्र सिंह, यतीश पंडित, बंटी बाबू, गणेश, राजीव रंजन, कौशल कुमार सिंह, आलोक शर्मा, अखिलेश कुमार, जय देव आदि उपस्थित रहे।
08/02/2021 10:10 AM