Aligarh
अलीगढ़ः नवागत डीएम के रडार पर जिले के भू माफिया, रिपोर्ट तलब: जिलेभर में जल्द हो सकती है भू माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही।
अलीगढ़। जिले में शराब माफिया घोषित किए जाने के बाद प्रशासन ने अब पूर्व में घोषित किए राशन व भू माफिया के खिलाफ भी कार्रवाई का मूड बना लिया है। नवागत डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने अधीनस्थों से भू माफिया के संबंध में रिपोर्ट तलब की है। इसको लेकर एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल ने कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में तय हुआ कि पुलिस स्तर से भी रिपोर्ट तलब की जाए। माफिया घोषित किए जाने के बाद से पुलिस ने इनके खिलाफ क्या कार्रवाई की।
जिले में अब कुल घोषित माफिया की संख्या 34 हो गयी है। इनमें 13 भू माफिया, 10 राशन व 11 शराब माफिया हैं। पुलिस को राशन व भू माफिया की सूची पहले ही प्रशासन की ओर से कार्रवाई के लिए दी जा चुकी है। अब माफिया पर कार्रवाई का सिलसिला चल रहा है। एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल ने बताया कि भू माफिया के खिलाफ पूर्व में दर्ज मामलों की क्या प्रगति है। इनके खिलाफ दर्ज मामलों में चार्जशीट दाखिल हुई या नहीं। अगर, चार्जशीट दाखिल हो चुकी है तो किन-किन धाराओं में की गई है। इन सभी की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट के आधार पर ही प्रशासन माफिया के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई करेगा।
08/01/2021 06:24 PM