Aligarh
हैंड्स फोर हेल्प संस्था ने की एक और गरीब की मदद।: अलीगढ़
30 जुलाई 2021, संस्था ने अपने परम कर्तव्य समाज सेवा को निभाते हुए पला रोड निवासी महिला श्रीमती बृजेश वशिष्ठ जी के पुत्र आकाश वशिष्ठ उम्र 21 वर्ष को हार्ट सर्जरी के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है।
और उसकी शुरुआती जाँचें भी हो रही हैं। जैसे ही जाँचें पूरी होते हैं ।आकाश की सर्जरी हो जाएगी। ज्ञात रहे इस परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। यहाँ तक कि आकाश के दोनों छोटे भाई भी आंशिक रूप से बीमार रहते हैं। परिवार बहुत ही कठिनतम परिस्थितियों में अपना जीवन यापन कर पा रहा है।
ऐसे में आपकी अपनी हैंड्स फ़ॉर हैल्प संस्था ने इस परिवार की मदद करने का बीड़ा उठाया है। संस्था अपनी पूरी कोशिश करेगी कि आकाश की ज़िंदगी बच जाए और परिवार अपना जीवन अच्छे से जी पाये। यह परिवार अनिल गौड ज़ी के सहयोग से मिला है! संस्था अपने प्रयासों से व आप सभी के सहयोग से इस परिवार को एक अच्छा जीवन देने का मार्ग प्रशस्त करेगी। धन्यवाद।आज की पूरी प्रक्रिया विशाल भारती (कोषाध्यक्ष),दीपक खन्ना सदस्य ने की है!
विशाल वार्ष्णेय, मीडिया प्रभारी,
हैंड्स फ़ॉर हैल्प।
विनोद कुमार अलीगढ़
07/31/2021 12:47 AM