Aligarh
गंगा समग्र ब्रज प्रान्त की प्रान्तीय बैठक: प्रदेश व जिले की कार्यकारिणी का किया विस्तार।
अलीगढ/ गंगा समग्र की प्रान्तीय संयोजक डॉ राधाकृष्ण दीक्षित जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामाशीष, प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य पूज्य संत स्वामी सत्यदेव पांडेय व स्वामी पगलानंद महाराज ने मां गंगा के छवि चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर पूजन करके किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए रामाशीष ने संगठनको विस्तार देने की दृष्टि से अपने उद्बोधन में कहा कि गंगा समग्र में अब गंगा घाट ,तालाब,आरती,जल निकास,गंगा सह नदी, जैविक कृषि, वृक्षारोपण, ग्राम स्वच्छता, शिक्षण संस्था ,संपर्क आयाम, तीर्थ पुरोहित गतिविधि के साथ नारी शक्ति व नवयुवक को जोड़ते हुए 15 आयाम तय किये गए हैं । उन्होंने इन आयामो द्वारा किये जाने वाले कार्यो के बारे में भी विस्तार से बताया ।
विभाग प्रचारक अरूण का पाथेय भी प्राप्त हुआ। जनपद संगठनों के कार्य की समीक्षा डॉ रवि शरण द्वारा की गई।
प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ राधाकृष्ण दीक्षित ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं ,क्यों कि हमें गंगा समग्र से जुड़कर गंगा माँ की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है।
बैठक में प्रान्तीय सहसंयोजक, डॉ रवि शरणसिंह, प्रान्तीय कोषाध्यक्ष,राकेशकुमार पांडेय, प्रांतीय सदस्य के रूप में शाहजहांपुर से ज्ञानेश बाजपेयी, बदायूं से सीमा चौहान व पूनम सिंह, बरेली से पूनमसिंह, अमित शर्मा, पीलीभीत से अर्चना चौहान कासगंज से ममता दीक्षित,तथा अलीगढ़ के जिला संयोजक योगेन्द्र कुमार सिंह शाहजहांपुर से जिला संयोजक करुणा शंकर बाजपेयी, बदायूं के जिला संयोजक अशोक तोमर, कासगंज के जिला संयोजक हेमेंद्र शास्त्री,अलीगढ़ से , सह संयोजक श्जगवीरसिह, जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं आयाम प्रमुख राम बहादुर सिह , वेदपाल सिंह दिनेश कुमार शर्मा सहित आशुतोष शुक्ल, पुष्पेंद्र दुवे, मैथलीशरण गुप्त, से संतोष शर्मा, प्रदीप अमित प्रताप, राहुल अग्रवाल, नीरज शर्मा, आदि जिला व खण्ड स्तरीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
07/29/2021 08:13 PM