Aligarh
एयरपोर्ट पर स्वच्छता व सुंदरता का रखा जाए विशेष ध्यान-डीएम अलीगढ़: निरीक्षण कर समय पर कार्य करने के दिए आदेश।
अलीगढ़। डीएम अलीगढ़ श्रीमती सेल्वा कुमारी जे ने आज एडीएम सिटी श्री राकेश कुमार मालपाणी, सिटी मजिस्ट्रेट श्री विनीत कुमार सिंह के साथ धनीपुर एयरपोर्ट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जिसमे डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिनी एयरपोर्ट का कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाए तथा एयरपोर्ट पर जो निस्प्रोज्य वाहन खड़े है उन्हें तत्काल हटाने के निर्देश दिए।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
इस मौके पर राजकीय निर्माण निगम प्रोजेक्ट मैनेजर,अवर अभियंता, पीडब्ल्यूडी से अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, उपखण्ड अधिकारी विधुत 6, डीएफओ आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
07/29/2021 07:28 PM