Aligarh
एफडीए विभाग की टीम ने अभियान चलाते हुए भरे खाद्य पदार्थों के सेंपल: जमालपुर की दुकानों द्वारा EXPIRED दूध-दही आदि बेचने वालों पर जल्द हो कार्रवाई।
अलीगढ़। आज दिनांक 26 जुलाई 2021 को डीएम अलीगढ़ श्री चन्द्रभूषण सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग अलीगढ़ के अभिहित अधिकारी श्री सर्वेश मिश्रा के निर्देशन एवं श्री अक्षय प्रधान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अलीगढ़ के नेतृत्व में जनपद अलीगढ़ की तहसील खैर के अंतर्गत जट्टारी कस्बे में स्थित श्री गिरीश की किराना की दुकान से चने की दाल का एक नमूना ,खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमर बहादुर सरोज द्वारा वास्ते जांच संग्रहित किया गया तथा थाना टप्पल के अंतर्गत गांव घांघौली स्थित पहलवान की डेरी से पनीर का एक नमूना वास्ते जाॅच संग्रहित किया गया।
वही अलीगढ़ शहर में थाना रोरावर के अंतर्गत जलालपुर में रिंकू की दुकान से सरसों के तेल का एक नमूना, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कृपा शंकर द्वारा ,वास्ते जांच संग्रहित किया गया एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री प्रमोद कुमार द्वारा थाना बन्नादेवी अंतर्गत लोहिया नगर स्थित रामू ग्रॉसरी मार्ट से अरहर की दाल का एक नमूना वास्ते जांच संग्रहित किया गया तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह द्वारा तहसील कोल अंतर्गत ग्राम हरिदासपुर स्थित श्री गिरिराज किशोर की दुकान से मसूर की दाल का एक नमूना वास्ते जांच संग्रहित किया गया। सभी नमूने प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं ।विभाग के अभिहित अधिकारी श्री सर्वेश मिश्रा द्वारा बताया गया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
आपको बता दें कि जमालपुर सहित प्रमुख बाजारों की दुकानों में मौजूद खाद्य पदार्थों की दुकानों पर वैधता समाप्त होने के बाद भी दूध-दही पैकेज जूस आदि बिना किसी डर के दुकानदार बेच रहे हैं स्वास्थ्य विभाग एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग अभियान चलाकर छोटे बच्चों एवं शिक्षकों शिशु आदि के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री पर सख्ती से पेश आएं ताकि किसी भी छोटे बच्चे एवं शिशु के लिए हानिकारक दूध दही आदि के सेवन से बचाया जा सके।
07/26/2021 06:55 PM