Aligarh
अलीगढ़ जिलाधिकारी का मुजफ्फरनगर तबादला, सेल्वा कुमारी जयराजन होगी नई डीएम अलीगढ़: उत्तर प्रदेश सरकार ने आज देर रात 18 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सूत्र
अलीगढ़ । लखनऊ-उत्तर प्रदेश सरकार ने आज देर रात 18 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है जिनमें मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को भी हटा दिया गया है , अलीगढ़ के जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह मुजफ्फरनगर के नये जिलाधिकारी होंगे।
सेल्वा कुमारी जयराजन IAS 2006 बैच को अलीगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा देर रात जारी सूची के मुताबिक सेल्वा कुमारी जे जिलाधिकारी अलीगढ़ और अलीगढ़ के जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह को मुज़फ्फरनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है।
सहारनपुर के मंडलायुक्त ऐ.बी राजमौली को भी स्थानांतरित कर दिया गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक प्रकाश के स्थान पर अक्षय त्रिपाठी को लखनऊ का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे लोकेश एम को सहारनपुर का मंडलायुक्त बनाया गया है।
विजय किरण आनंद गोरखपुर के डीएम बनाये गए है।
लखीमपुर खीरी के मुख्य विकास अधिकारी अरविंद सिंह को कानपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
वाराणसी के मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन नागराज हुगली को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
वाराणसी के नगर आयुक्त गौरंग राठी को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। देवरिया के मुख्य विकास अधिकारी शिवाजी अंकों कानपुर नगर आयुक्त बनाया गया है।
खाद्य आयुक्त मनीष चौहान को औद्योगिक विकास विभाग का आयुक्त बनाया गया है।
07/25/2021 06:52 PM