Aligarh
एसडीएम कोल ने मिर्जापुर सिया में तहसील की टीम के साथ 9 करोड़ की भूमि को कराया कब्जामुक्त: ओर भी स्थानों पर जल्द कार्यवाही संम्भव।
अलीगढ़। डीएम अलीगढ़ श्री चन्द्र भूषण सिंह के निर्देश पर एसडीएम कोल श्री कुंवर बहादुर सिंह ने तहसील की टीम के साथ मिर्जापुर सिया में ग्राम समाज की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को आज जेसीबी चलाकर कब्जामुक्त कराया।
इसके साथ ही एसडीएम कोल ने बताया कि मिर्जापुर सिया में ग्राम सभा की 1.314 हेक्टेयर भूमि पर अवैध तरीके से प्लाटिंग की गई थी जो आज कब्जा मुक्त कराई गई है इसकी कीमत लगभग 9 करोड़ रुपये है।
07/24/2021 09:01 PM