Aligarh
महानगर के जीवनगढ़, ज़ोहरबाग में पानी की टंकियों में आ रहा लाल रंग का पानी: मौके पर निस्तारण कराने पहुंचे सपा नेता।
अलीगढ़। महानगर के जीवनगढ़ स्थित इलाके में आज बृहस्पतिवार को लोगों ने जब अपनी टंकियों से पानी भरना चालू किया तो उसमें वह लाल रंग का पानी देख कर हैरान हो गए और पीने के पानी के साथ- साथ रोजमर्रा के घरेलू काम भी लोगों के बाधित हो रहे हैं।
आपको बता दें कि दिनांक 21 जुलाई 2021 को ईद उल अजहा का त्यौहार लोगों ने जमकर प्रशंसा के साथ मनाया जा रहा है, यह त्योहार 3 दिन लगातार मनाया जाता है।
समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष लोगों की शिकायत पर पहुंचे
समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशाक़ अपने समर्थकों के साथ जीवनगढ़ पहुंचे और पानी की टंकी से लाल रंग के पानी आने की शिकायत पर नगर निगम के अधिकारियों को सूचना देकर अवगत कराया और उन्होंने कहा कि "आज जीवनगड़ वार्ड 57 ,68, 47, और ज़ोहराबाग का वार्ड 44 में हजारों घर हैं जिनमें हफ्तों से पानी नहीं आरहा और जब आता है तो गंदा आता है। इस समस्या को लेकर लोगों को साथ लेकर जाम कर केला नगर पर जाम लगा दिया तब जाकर कहीं नगर निगम के अधिकारी आए आज से काम शुरू करवा दिया जब तक पानी नहीं आता और साफ़ नहीं होता तब तक नगर निगम पानी की पूर्ति पानी के टैंकर लगवा कर करें। "
साथ में पार्षद शाहिद मलिक वार्ड 57, पार्षद आशु अल्वी वार्ड 68 , नईम अख्तर व तारिक मलिक वार्ड 44, यूनुस मलिक वार्ड 47, साथ में तारिक पठान, विनोद चौहान, राहुल बाल्मीकि, शाहरुख खान, रॉबिन कुमार, अलीम मलिक, जावेद ।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष सलमान शाहिद मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष सलमान शाहिद को लोगों ने सूचना देकर बताया कि पानी की टंकी में लाल रंग का पानी लगातार आ रहा है इसी सूचना पर वह अपने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और नगर निगम के अधिकारियों से बात करके जल्द निस्तारण करने की बात कही, उन्होंने कहा "ईद के मौके पर जीवनगढ़, ज़ोहरबाग़, ज़ाकिर नगर आदि क्षेत्रों मैं नगर निगम और जल निगम की घोर लापरवाही से घरों जा रही वाटर सप्लाई से गंदा एवम दूषित पानी पहुचने पर रोष व्यक्त किया एवं जल निगम व नगर निगम से संबंधित अधिकारियों के साथ मोके पर वार्ता कर समस्या का बहुत जल्द समाधान करने को कहा समस्या का समाधान न होने तक वैकल्पिक तोर पर पानी के टैंकर जगह जगह लगवाने की व्सवस्था करायी एवम दो दिन मैं समस्या का सम्पूर्ण समाधान न होने पर जान आंदोलन की चेतावनी दी।"
07/22/2021 08:56 AM


















