Aligarh
ब्लॉक गोंडा पर हुआ शपथ ग्रहण समारोह।: गोंडा/अलीगढ़
जिला अलीगढ के ब्लॉक गोंडा पर हुई शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख नरेंद्र सिंह को इगलास उपजिलाधिकारी कुलदेव सिंह के द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई। समारोह में क्षेत्रीय विधायक इगलास राजकुमार सहयोगी भी पहुंचे गोंडा ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह 9 बजे शपथ ग्रहण समारोह को लेकर क्षेत्रों के पंचायत सदस्य पहुंचने शुरू हो गए।
पहले शपथ ग्रहण समारोह एक निजी प्रतिष्ठान में हो रहा था लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ब्लॉक मुख्यालय पर ही शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह दोपहर 12:00 बजे शुरू होकर 1:30 बजे तक चला उपजिलाअधिकारी इगलास के द्वारा ब्लाक प्रमुख को शपथ दिलाने के उपरांत गोंडा ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह के द्वारा सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई ।
पूरे समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती नजर आई। ऐसे में तब जब प्रधानमंत्री के द्वारा तीसरी लहर पर विशेष फोकस दिया जा रहा है ।ऐसे में एक छोटे से कमरे में गोंडा वी.डी .यो का शपथ ग्रहण चर्चाओं का विषय बना रहा पूरे समारोह में सामाजिक दूरी गायब नजर आई ।बाद में मीडिया को मुखातिब होते हुए नरेंद्र सिंह ने क्षेत्र में विकास की पहली प्राथमिकता बताई उनका कहना था कि सबका साथ सबका विकास को आगे लेकर चला जायेगा । उनके द्वारा ब्लॉक मुख्यालय की रास्ता को निरीक्षण के लिए गोंडा वी .डी यो को कह दिया गया है।
विनोद कुमार/अलीगढ़
07/21/2021 01:18 AM