Aligarh
ईद व श्रावण मास को लेकर अलीगढ़ में हुई जगह जगह पीस मीटिंग: जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देश पर एसडीएम कोल, गभाना, कोतवाली, सासनीगेट एवं देहली गेट व् रोरावर थाने की संयुक्त रूप से पीस कमेटी की बैठक की।
अलीगढ़।
श्रावण मास व ईद को लेकर एसडीएम कोल ने की लोधा थाने में बैठक
श्रावण मास व ईद को लेकर डीएम अलीगढ़ श्री चंद्र भूषण सिंह के निर्देश पर एसडीएम कोल श्री केबी सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ लोधा थाने में पीस कमेटी की बैठक की।बैठक में उन्होंने शासन के निर्देशों एवं व्यवस्थाओं से लोगों को अवगत कराया तथा यह भी बताया गया कि यदि किसी के द्वारा कानून का उल्लंघन किया जाता है तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।सभी त्यौहार कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन व आपसी भाईचारे के साथ मनाए।
इसके साथ ही एसडीएम कोल ने नायब तहसीलदार श्रीमती अंजलि सिंह के साथ कीरतपुर निमाना में डिफेंस कॉरिडोर के लिए किसानों से भूमि सहमति के लिए वार्ता की गई।
श्रावण मास व ईद उल जुहा को लेकर एडीएम सिटी ने एसपी सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के साथ की कोतवाली सासनीगेट, देहली गेट, रोरावर थाना पीस कमेटी की बैठक
ईदगाह पर नही होगी नमाज अदा, कावड़ यात्रा भी नही निकलेगी
श्रावण मास व ईद उल जुहा को लेकर डीएम अलीगढ़ श्री चंद्र भूषण सिंह के निर्देश पर एडीएम सिटी श्री राकेश कुमार मालपाणी ने एसपी सिटी श्री कुलदीप सिंह गुनावत व सिटी मजिस्ट्रेट श्री विनीत कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम श्री राघवेंद्र सिंह के साथ कोतवाली थाने में कोतवाली,सासनीगेट एवं देहली गेट व् रोरावर थाने की संयुक्त रूप से पीस कमेटी की बैठक की।इसके साथ ही बैठक में सभी ने इस बार कोरोना प्रोटोकॉल व सरकार की गाइडलाइन का पालन करने का आश्वासन दिया तथा ईदगाह पर नमाज अदा न करने पर अपनी सहमति व्यक्त की सभी अपने अपने घरों में अथवा पास की मस्जिदों में अधिकतम 50 की संख्या में नमाज अदा करेंगे कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए नमाज अदा करेंगे।तथा श्रावण मास पर कोई भी कावड़ यात्रा नही निकालेंगे।एडीएम सिटी ने बैठक में शासन के निर्देशों एवं व्यवस्थाओं से लोगों को अवगत कराया तथा यह भी बताया गया कि यदि किसी के द्वारा कानून का उल्लंघन किया जाता है तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
श्रावण मास व ईद को लेकर एसडीएम गभाना ने सीओ गभाना के साथ की चंडौस थाने में पीस कमेटी की बैठक
श्रावण मास व ईद को लेकर डीएम अलीगढ़ श्री चंद्र भूषण सिंह के निर्देश पर एसडीएम गभाना श्री प्रवीण यादव ने सीओ गभाना के साथ थाना चंडौस में पीस कमेटी की बैठक की गई जिसमे बकरीद एवं सावन महीने के त्योहार को शांतिपूर्वक एवं कोविड के दिशा निर्देशों के अनुसार मनाने की अपील की गई।तथा यह भी बताया गया कि यदि किसी के द्वारा कानून का उल्लंघन किया जाता है तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।सभी त्यौहार कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन व आपसी भाईचारे के साथ मनाए।
07/18/2021 07:02 PM