Aligarh
राष्ट्रीय लोक दल समर्थित बागी जिला पंचायत सदस्यों को दिखाया जाएगा पार्टी से बाहर का रास्ता - सत्तो चौधरी:
जिला अलीगढ के ब्लॉक गोंडा में 4 जुलाई दिन रविवार को राष्ट्रीय लोकदल किसान यूनियन व अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले किसान आंदोलन के समर्थन में अलीगढ़ गोंडा रोड पीजरी पैठ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान। किसानों ने कहा आज भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है ।इसी भ्रष्टाचार को देखते हुए राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व युवा प्रदेश महासचिव चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो बारिश खान मनोज चौधरी आदि ने धरना स्थल पर सर का मुंडन कराकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
वही समिति के जिला अध्यक्ष व राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने कहा राष्ट्रीय लोक दल से चुनाव जीतने के बाद वागी हुये जिला पंचायत सदस्यों को दिखाया जाएगा पार्टी से बाहर का रास्ता राष्ट्रीय लोक दल पार्टी ईमानदारो की रही है और रहेगी पार्टी में हर समाज के लोगों का होगा सम्मान। धरना स्थल पर शिव कुमार सिंह कालू सोनोठ स्वामी प्रेमानंद जी बच्चू सिंह बघेल विनोद कश्यप संजय कुमार प्रहलाद सिंह विजय कुमार नौहवार राहुल कुमार तोमर आदि काफी लोग मौजूद रहे।
विनोद कुमार/ अलीगढ़
07/05/2021 12:21 AM