Aligarh
अलीगढ़ में साप्ताहिक लॉकडाउन शनिवार रविवार के दिन बाजार खोलने के समय में बदलाव: डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक।
अलीगढ़। शनिवार व रविवार को प्रातः 7 बजे 11 बजे तक दूध,फल,सब्जी व किराना की दुकानें खुलेंगी तथा शाम 4 बजे से 7 बजे तक दूध,फल,सब्जी की दुकाने खुलेंगी।
कोरोना महामारी की स्थिति को लेकर जिलाधिकारी अलीगढ़ श्री चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0/प्रशासन/न्यायिक), नगर मजिस्ट्रेट, अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी सीएमएस दीनदयाल सहायक प्रभारी अधिकारी, इन्टीग्रेटेड कन्ट्रोल एण्ड कमाण्ड सेण्टर उपस्थिति रहे। बैठक में चर्चा के उपरांत निम्न निर्देश दिये-
1. मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में कोविड-19 से 07 व्यक्ति पाॅजिटिव आये हैं। सभी कोविड-19 से संक्रमित मरीजों को लक्षणों के आधार पर एल-2 अस्पतालों में भर्ती किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। निर्देश दिये कि पाये गये कोविड-19 पाॅजिटिव मरीजों को तत्काल उपचार शुरू कराते हुये उनके सम्पर्कियों की गहनता से जाॅच कर लक्षणों के आधार पर निमयमानुसार सैम्पलिंग कराना सुनिश्चित करें।
2. डीएम श्री सिंह ने निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रो में कोविड-19 की वेक्सीनेशन की प्रगति बढाने के लिये समस्त उप जिलाधिकारी अपने स्तर पर सम्बन्धित चिकित्सा अधीक्षक के साथ बैठक कर अपनी तहसील के प्रत्येक ग्राम में नियमानुसार वैक्सीन लगवाया जाना सुनिश्चित करें। इस कार्य में समस्त ग्राम प्रधानों को सक्रिय कर व्यापक मात्रा में प्रचार प्रसार किया जाना सुनिश्चित करें।
3. डीएम श्री सिंह ने निर्देश दिये कि शासन के निर्देशों के क्रम में वीकेन्ड कर्फ़्यू के दौरान फल,दूध,सब्जी व किराना की दुकानो को कोविड-19 के प्रोटोकाॅल का पालन कराते हुए प्रातः 07 बजे से प्रातः 11 बजे तक खोला जाये।तथा शाम 4 बजे से 7 बजे तक दूध, सब्जी व फल की दुकानें खुलेंगी।दुकानो पर प्रत्येक दशा में मास्क, हैण्ड सेनेटाइजर का प्रयोग किया जाये। बिना मास्क वाले ग्राहको को कोई सामान बिक्री न की जाये। दुकानो पर किसी भी स्थिति में भीड़-भाड़ न हो इसका विषेश ध्यान रखा जाना जाए। सम्बन्धित अधिकारी/थानावार मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अपने क्षेत्रों/तहसील में भ्रमण कर निर्देशो का अनुपालन कराया जाना सुनिश्चित करें।
4. डीएम श्री सिंह ने निर्देश दिये गये कि शराब प्रकरण को लेकर गठित कमेटी सक्रियता से कार्य करते हुये सख्त कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें तथा उप श्रमायुक्त एवं सहायक श्रमायुक्त जनपद में स्थापित भट्टों पर स्वयं पहुॅचकर जाॅच करते हुये जाॅच आख्या प्रतिदिन अधोहस्ताक्षरी एवं जाॅच कमेटी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
06/05/2021 11:12 AM


















