India
3अप्रैल को होने वाली किसान महापंचायत: को लेकर किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या मैं पहुँचने का किया आह्वान।
आज दिनांक 25 मार्च दिन गुरुवार को किसान यूनियन व अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले अलीगढ़ गोंडा रोड पीजरी पैंठ पर किसान आंदोलन के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान।
किसानों ने कहा सरकार पूरी तरह से किसान गरीब मजदूर विरोधी है। गैस डीजल पेट्रोल के साथ-साथ आज ₹300 खाद पर बढ़ोतरी कर किसान गरीब मजदूर की कमर तोड़ने का काम किया है। किसान को अपनी फसल का मुनासिब रेट नहीं मिलता बाहर से आलू मंगवा कर आलू किसान की हालत खराब है। किसान को आत्महत्या करने को मजबूर करने का काम सरकार कर रही है ।
समिति के जिला अध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने कहा हमारे किसान नेता माननीय राकेश टिकैत राष्ट्रीय प्रवक्ता किसान यूनियन वह माननीय युद्धवीर सिंह राष्ट्रीय महासचिव 3 अप्रैल शनिवार को गोंडा के भ्यामल खेड़ा पर एक विशाल किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। आप जनपद अलीगढ़ के अन्नदाता ओं से निवेदन है। कि किसान महापंचायत में पहुंचकर किसान आंदोलन को ताकतवर बनाएं।
धरना स्थल पर शशांक ठाकुर प्रताप सिंह भूरा सिंह मंडला श्याम रणवीर सिंह पचावरीचौधरी सुखबीर सिंह पहलवान गुलबीर सिंह पहलवान भूप सिंह जगदीश सिंह बक्सा सर्वेश कुमार देवेंद्र सिंह पप्पू सेठ सुरेश चौधरी हीरपुर ओंकार सिंह राजपाल सिंह नरेंद्र सिंह शिवकुमार सोनोठ विनोद कुमार कारे सिंह डीलर राजेश भुमीया नगला नरेंद्र सिंह हरेंद्र सिंह प्यारेलाल वीरपाल सिंह नंबरदार पीपली आदि किसान धरना स्थल पर मौजूद रहे।
विनोद कुमार/गोंडा
03/25/2021 02:00 PM