AMU
प्रोफेसर परवेज चयन समिति के ओएसडी नियुक्त किया गया:
अलीगढ़ 8 सितंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रोफेसर मोहम्मद परवेज को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक चयन समिति (शिक्षण और गैर-शिक्षण) प्रकोष्ठ का विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है।
प्रोफेसर परवेज के पास 25 वर्षों से अधिक का शिक्षण अनुभव है और उन्होंने प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में लगभग 20 शोध पत्र प्रकाशित किए हैं।
उनकी शोध रुचि के प्रमुख क्षेत्रों में उत्तर पूर्व भारत का इतिहास, प्रथागत कानून और अठारहवीं शताब्दी का भारत शामिल हैं।
उन्होंने पहले भी कई प्रशासनिक पदों पर विश्वविद्यालय की सेवा की है।
09/08/2023 07:02 PM