Bhopal
स्वसहायता समूह की महिलाएं सफलता पूर्वक चला रही है आजीविका रूरल मार्ट:
✍️रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन जिला सीहोर मध्यप्रदेश
प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और स्वावलंबी बनाने के लिए स्वसहायता समूहो के माध्यम से अनेक गतिविधियां संचालित की जा रही है। समूहों को अधिक से अधिक बैंक लिंकेज कराने के साथ ही नए क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे है। जिले के स्वसहायता समूह की महिलाएं विगत कुछ वर्षों से सफलतापूर्वक आर्थिक गतिविधियां संचालित कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के साथ ही सेवा के कार्य में भी योगदान दे रही है। जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने के साथ ही समाज में महिलाओं का मान सम्मान भी बढ़ा है।
स्वसहायता समूह की महिलाओं ने एक और नयी पहल की है जिसके तहत रेहटी तहसील के मालीबायां में महिलाओं ने नाबार्ड के सहयोग से आजीविका रूरल मार्ट एवं सलकनपुर प्रसादम केंद्र सह आजीविका प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया है। इस रूरल मार्ट का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं साधना सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आजीविका मिशन द्वारा संचालित किए जा रहे रूरल मार्ट का अवलोकन किया। उन्होंने समूह की महिलाओं से उनके द्वारा चलाई जा रही आर्थिक गतिविधियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने समूह द्वारा तैयार किए गए उत्पाद एवं उपकरणों तथा सलकनपुर मंदिर के लिए लड्डू प्रसादी यूनिट का भी अवलोकन किया। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि समूह द्वारा साबुन, सर्फ, शर्ट, लेनो बेग, मसाले, चना दाल, जैत के नॉन वूवन बेग आदि सामग्रियां बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने स्वसहायता समूह की महिलाओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने आजीविका मिशन एवं इमागो के सहयोग से संचालित मसाला यूनिट का भी अवलोकन किया।
12/30/2022 03:00 PM