Aligarh
नगर पंचायत मडराक में एक वृद्धा आश्रम खुलवाने के लिए मडराक टाउन एरिया संघर्ष समिति ने ज्ञापन सौंपा:
अलीगढ़। मडराक टाउन एरिया संघर्ष समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार पाठक एडवोकेट/पत्रकार की अध्यक्षता में नगर पंचायत मडराक में एक वृद्धा आश्रम खुलवाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा, निवेदन यह है की आज कल के माहोल को देखते हुए जबकि रिटायर्ड होने अथवा बुजुर्ग हो जाने के बाद अधिकतर संतान अपने माता–पिता की सेवा से दूर भागते जा रहे है। उनका पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है, बुजुर्ग अवस्था में सभी वृद्धजन अपने आप को समाज से कटा हुआ एवं अकेलापन महसूस करते है। इसलिए उनके पालन पोषण एवं रहन सहन व स्वास्थ्य को ठीक प्रकार से चलाने के हेतु एक वृद्धा आश्रम की जरूरत है।
ज्ञापन देकर मांग की कि नगर पंचायत मडराक में एक वृद्धा आश्रम खुलवाने हेतु भूमि उपलब्ध कराने व सरकारी खर्चे से उसका निर्माण शुरू करने की कृपा करे। ज्ञापन देने वालों लोगो में: दीपक कुमार पाठक एडवोकेट/पत्रकार, ठाकुर विशन पाल सिंह, राम प्रकाश तिवारी, कमल कांत शर्मा, चौधरी चंद्रप्रकाश, नवीन चौधरी, वीके गौड़, सुनील दत्त शर्मा आदि थे।
12/07/2022 12:27 AM