Aligarh
कैदी ने कोर्ट बिल्डिंग से लगाई छलांग, छत से कूदकर भाग रहे कैदी को पुलिस ने दौड़कर पकड़ा:
अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां अलीगढ़ जिला सत्र एवं न्यायालय परिसर में पेशी के लिए आए एक कैदी ने न्यायालय परिसर की छत से कूदकर भागने का नापाक प्रयास किया हैं। पुलिस को चकमा देकर न्यायालय परिसर की छत से कूद कर भाग रहे कैदी को दौड़ लगाकर पुलिस ने दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित जिला सत्र एवं न्यायालय परिसर में कैदी, पुलिस और वकीलों में उस वक्त अफरातफरी और भगदड़ मच गई। जब शुक्रवार की दोपहर अदालत में पेशी पर आया एक कैदी अदालत से भागने की फिराक में फिल्मी स्टाइल में दौड़कर न्यायालय परिसर की छत पर चढ़ गया और न्यायालय परिसर की छत पर चढ़कर कैदी ने भागने की फिराक में कोर्ट बिल्डिंग की छत से छलांग लगा दी। लेकिन गनीमत रही कि न्यायालय परिसर की छत से कूदकर भाग रहे उस कैदी पर न्यायालय परिसर में तैनात पुलिस की नजर पड़ गई। जिसके बाद कैदी को न्यायालय परिसर की छत से कूदकर भागते हुए देख पुलिस ने भी चोर-सिपाही के खेल की तरह अदालत के दरवाजे से भाग रहे कैदी को पकड़ने के लिए दौड़ लगाते हुए पीछा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद अदालत, पुलिस और वकीलों को चकमा देकर न्यायालय परिसर की छत से छलांग लगाकर भाग रहे कैदी को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दौड़कर धर दबोचते हुए पकड़ लिया। पकड़े गए कैदी की शिनाख्त दानिश उर्फ दद्दा के रूप में हुई है जो कि मेडिकल से एंबुलेंस का काम करता है, उसके विरुद्ध कई मामले थानों में दर्ज हैं। पुलिस कैदी दानिश उर्फ दद्दा को लेकर मलखान सिंह ज़िला चिकत्सालय से ले गए फिर वहां से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
संवादाता पवन कुमार शर्मा
12/03/2022 04:21 AM