Aligarh
आई टी आई रोड स्तिथ सिद्धार्थ नगर में बहुजन समाज पार्टी की हुई बेठक: एक जुट होकर अपने पार्षदों को जिताए, मुकेश चंद्र जी
अलीगढ़- बुधवार को आईटीआई रोड स्थित सिद्धार्थनगर में डॉ० बी आर अंबेडकर मेमोरियल पुस्तकालय एवं समाज सुधार समिति के हाल में सेक्टर नंबर 5 और सेक्टर नंबर 6 में बहुजन समाज पार्टी की आने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर एक बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अलीगढ़ मुख्य जॉन इंचार्ज मुकेश चंद्र जी, जिला सचिव के पी सिंह एडवोकेट जी, शहर विधानसभा के अध्यक्ष श्री छत्रपाल सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष मनजीत सिंह,वार्ड न० 30 से आए मोहम्मद असलम उर्फ बंटी भैया सभी ने सबसे पहले संविधान लिखने वाले महापुरुष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की, सभी नेताओं ने अपने विचार रखे पार्टी की नीतियों को बताया आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर अपने अपने क्षेत्र से सभी कैंडिडेट को जिताने के लिए मूल मंत्र दिया और समझाया की सभी मिलकर अपने पार्टी के प्रत्याशी को जिताएं जिस से की अधिक से अधिक पार्षद जीत करके नगर निगम सदन में जाएं और जनता के समाज के लोगों का भला करें, ज़ोन इंचार्ज मुकेश चंद्र जी ने अपने विचार रखे ओर पार्टी की नितीयो के बारे में बताया और कहा कि वोट सिर्फ़ हमारे लोगों के पास है दलितों,पिछड़े और अखलितो (मुस्लिमों) के पास है जिसका सही इस्तेमाल करके हम लो अपनी सरकार बना सकते है,
आखिर में कार्यक्रम का समापन युवा नेता मोहम्मद असलम उर्फ बंटी भईया ने कुछ इस तरह किया कहा की डा० भीमराव अंबेडकर जी ने जो हक अधिकार वोट डालने का हम लोगो को बड़ी मुशक्कतो के बाद दिलाया है उसका इस्तेमाल एक जुट होकर अपने समाज के भले के लिए इस्तेमाल करे, और कार्यक्रम में आए सभी लोगों का धन्यवाद दिया, दोनों सेक्टर के अध्यक्ष जियाउद्दीन और दीपू जिन्होंने इस मीटिंग का व्यवस्था की, वार्ड नंबर 30 से आए मोहम्मद असलम उर्फ बंटी भैया बसपा युवा नेता और उनके भारी संख्या में आए समर्थकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया,साथ में आए शहर कोषाध्यक्ष शकील सैफी, सचिव अमित सक्सेना, वार्ड नंबर 44 से राशिद अल्वी डा०अनिल जी,अशोक दीप आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित हुए
11/30/2022 06:43 PM