Aligarh
डीएम-एसएसपी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर शेखा झील का किया निरीक्षण:
अलीगढ़। 26 नवंबर 2022 को विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने शेखा झील पक्षी विहार पर स्थानीय नागरिकों छात्र-छात्राओं एवं पर्यटकों से सीधे वार्ता कर पर्यावरण संरक्षण एवं इको हेतु विचार विमर्श किया। प्रभागीय वन अधिकारी दिवाकर कुमार व वशिष्ठ ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शेखा झील पर पर्यावरण के विकास एवं इको विकास से संबंधित किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। जिला अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शेखा झील पर पैदल भ्रमण कर पर्यटकों से वार्ता कर विचार-विमर्श किया एवं छात्र छात्राओं से भी उनके विचार इस बाबात ज्ञात किये कि शेखा झील के विकास के लिए किस प्रकार से कार्य किए जा सकते हैं। शेखा झील को पर्यटन के मुख्य केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु दिल्ली से आए पर्यटकों से भी जिलाधिकारी ने वार्ता कर विचार-विमर्श किया। स्थानीय नागरिकों से भी जिलाधिकारी ने विचार-विमर्श किया कि पर्यावरण के संरक्षण के क्षेत्र में शेखा झील पर क्या कार्य हो सकते हैं। जिलाधिकारी द्वारा प्रभागीय वन अधिकारी को यह निर्देश दिए गए कि शेखा झील के विकास के लिए शेखा झील इको विकास समिति का गठन किया जाए। इस समिति में स्थानीय नागरिक, जनपद के प्रबुद्ध नागरिक, स्थानीय ग्रामीण ,पर्यावरणविद एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मिलित किया जाए। यह समिति शेखा झील को पर्यावरण संरक्षण हेतु अपने विचारों के अनुरूप कार्य करेगी। पर्यटकों की सुविधा के लिए शेखा झील पर इको विकास समिति के द्वारा कैंटीन का भी संचालन किया जा सकेगा।
स्थानीय पर्यटक एवं छात्र-छात्राएं जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर अत्यंत प्रसन्न हुए एवं उन्होंने ग्रुप में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ फोटो भी खिंचवाई। जिलाधिकारी द्वारा झील पर आये प्रवासी पक्षियों का भी अवलोकन किया एवं उनके बारे में जानकारी प्राप्त की।
11/27/2022 05:04 AM