Aligarh
अलीगढ़ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण: मुख्यमंत्री प्रबुद्ध जन सम्मेलन को करेंगे संबोधित।
अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल दोपहर 1:05 बजे प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करने के लिए बन्ना देवी थाना इलाके के नुमाइश ग्राउंड पहुंचेंगे, कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुटा पुलिस प्रशासन, सुरक्षा की दृष्टि से भारी तादाद में रहेगा पुलिस फोर्स तैनात, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल दोपहर लगभग 1 : 05 बजे अलीगढ़ पहुंचेंगे और दोपहर 2:45 बजे तक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, इस कार्यक्रम में अलीगढ़ जिले के 15000 लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है, इस दौरान कई छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित भी करेंगे, इस दौरान अलीगढ़ के लोगों को 75 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात भी देंगे मुख्यमंत्री, पिछली बार अलीगढ़ शहर में बीजेपी की निकाय चुनाव में हुई हार को लेकर निकाय चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा अहम माना जा रहा है।
अलीगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है। कार्यक्रम के आसपास ड्रोन से भी सुरक्षा का जायजा लिया जाएगा। सर्विस लांस टीम की तैनाती भी की गई है । शहर में ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया है।
11/24/2022 07:08 PM