Aligarh
ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने कहा कि विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के भीतर जीवन कौशल का विकास करते हैं। जीवन कौशल का विकास एक श्रेष्ठ नागरिक का निर्माण करने में सहायक होते हैं। ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ और ‘खेल इंडिया’ के माध्यम से भारत नवनिर्माण की ओर बढ़ रहा है। विद्यालय सभी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता रखता है।
ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में खेल महोत्सव ‘स्पर्धा 2022’ का बेसिक शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ, पहले दिन रमन हॉउस और टैगोर हाउस के बीच रहा मुकाबला:
अलीगढ ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव स्पर्धा 2022 का आज शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, आर.ए.एफ. 104 बटालियन के कमान्डेंट अजय कुमार शर्मा, विधान परिषद् के सदस्य डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह आदि ने गुब्बारे उड़ाकर एवं मशाल जलाकर किया। विद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अमित कुमार की अगुवाई में मशाल लेकर पूरे खेल मैदान का चक्कर लगाकर मशाल अतिथियों को सौंपी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि बच्चों के लिए खेलों को उतना ही महत्व देना चाहिए जितना शैक्षिक गतिविधियों को देते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार गाँव, तहसील और जिले स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि खेल में भी भविष्य संवारा जा सकता है। विद्यालय प्रबंधन को हर प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार खेलों के प्रति अत्यंत सजग है।आर.ए.एफ. १०४ बटालियन के कमान्डेंट अजय कुमार शर्मा ने कहा कि खेलों से स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। खेल जीवन में अनुशासन सिखाते हैं और बच्चों के भीतर आत्मविश्वास विकसित करते हैं। बच्चों को सकारात्मक रहकर खेल गतिविधियों में सहभागिता करनी चाहिए।उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि खेल से बच्चों को जोड़े रखने के लिए इस तरह के आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल बच्चों को प्रिय लगते हैं। परन्तु आधुनिक भौतिक संसाधनों ने बच्चों को खेल से दूर कर दिया है। हमारा दायित्व है कि हम बच्चों को खेलों के नज़दीक लेकर उन्हें राष्ट्र निर्माण की ओर लेकर जाना होगा।विद्यालय की प्रबंधिका महेंद्री सिंह ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की।
ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने कहा कि विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के भीतर जीवन कौशल का विकास करते हैं। जीवन कौशल का विकास एक श्रेष्ठ नागरिक का निर्माण करने में सहायक होते हैं। ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ और ‘खेल इंडिया’ के माध्यम से भारत नवनिर्माण की ओर बढ़ रहा है। विद्यालय सभी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता रखता है।
कार्यक्रम में यतेन्द्र मोहन झा, डॉ. रक्षपाल सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतेन्द्र पाल सिंह, अर्चना फौजदार, शालिनी चौहान, श्रीमती महेंद्री सिंह, भाजपा युवा मौर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी, बेसिक शिक्षा अधिकारी सतेन्द्र सिंह ढाका, सुधा सिंह, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, ललित वत्स, क्रीडा भारती के प्रांतीय मंत्री मनोज शर्मा, क्रीडा भारती के विभाग संयोजक अतुल अरोरा, जिला महामंत्री डॉ. शम्भूदयाल रावत, रजनी कुंतैल, कीर्ति पालीवाल, विपिन कुमार, मुनेन्द्र चौधरी, सतीश, रवि कुमार, गौरव शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अमित कुमार, अम्बिका शर्मा, मेधा चौहान, संतोष शर्मा, प्रदीप चौधरी, ज्योति भारद्वाज, पारुल गौतम, अभिषेक उपाध्याय, नीतू धनगड, शालिनी रानी, हम्बीर सिंह, अभय चौधरी, दीक्षा गौड़, नीतूदास गुप्ता, कनक, आनंद पाठक, अलका सिंह, दीपा अधिकारी आदि मौजूद रहे।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।विद्यालय की छात्रों ने राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत करके अतिथियों को मन्त्र मुग्ध कर दिया। छात्रों के अनुरोध पर मंत्री संदीप सिंह ने बालिकाओं के साथ फोटोग्राफी भी करवाई।
वाइट.एमएलसी मानवेन्द्र प्रताप सिंह
वाइट.आरएएफ कमांडेंट अजय कुमार शर्मा
11/17/2022 07:10 PM


















