Aligarh
किसान आयोग का गठन करे सरकार भाकियू " भानु " -- कृष्णा ठाकुर*: अलीगढ़
आज भारतीय किसान यूनियन " भानु " के युवा जिलाध्यक्ष अलीगढ़ कृष्णा ठाकुर के नेतृत्व में दर्जनो पदाधिकारीयो ने उपजिलाधिकारी गभाना कुंवर बहादुर सिंह को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नाम ग्यापन सौपा!
ग्यापन के माध्यम से केन्द्र सरकार से मांग की गयी कि किसानों की उन्नति एंव खुशहाली के लिए देश में किसान आयोग का गठन किया जाये ..!
*जिला अध्यक्ष युवा व्यापार प्रकोष्ठ ठा. सोहन सिंह* ने कहा कि 75 बर्षो से सरकारो की किसान विरोधी नीतियो के कारण किसान कर्जदार है एंव किसान को फसलो के दाम नहीं मिलते इसलिए किसान आयोग का गठन किया जाये!
जिला उपाध्यक्ष मनोज मित्तल ने कहा कि देश के किसानो को सिंचाई के लिये नलकूपो की बिजली फ्री उपलब्ध करायी जाये जिससे किसानो का उन्नति हो एंव कर्ज से मुक्ति मिले।
जिला महासचिव चौधरी सुरेन्द्र सिंह उटवारा ने कहा कि किसान आयोग के सभी सदस्य एंव अध्यक्ष किसान हो राजनेता नहीं
किसान आयोग ही फसलो की कीमत तय करे सरकार नही
इस दौरान प्रदेश महामंत्री युवा गोविल सिंह जादौन, मड़ल प्रभारी सोनू ठाकुर, अरूण सिंह ऐडवोकेट, शीलेन्द्र सिंह ऐडवोकेट, भगवान दास चौहान, वेदप्रकाश शर्मा, ठा. कल्याण सिंह, महेन्द्र प्रधान, विवेक प्रताप सिंह, पकंज चौधरी, संजय सिंह ओगर , ठा. राकेश सिंह मलिकपुरा, प्रमोद गौड, दिनेश चन्द्र शर्मा, भुवनेश्वर सिंह, सत्यप्रकाश छोंकर, राजकुमार सिंह, डॉ. बलजीत चौधरी, पंकज चौधरी, जितेन्द्र वाष्णेय, संजय सिंह, बॉबी बघेल, तरूण ठाकुर, आदि पदाधिकारी मौजूद रहे ।
रिपोर्ट :विनोद कुमार
11/16/2022 01:40 AM