Aligarh
हत्यारा पड़ोसी मृतक की पत्नी से बोला "मरगो तेरो आदमी", सीने में ईट मारकर की पड़ोसी की हत्या, हत्यारा फरार:
अलीगढ़। थाना क्वार्सी क्षेत्र के धौर्रा माफ़ी लोधी चौक इलाके में देर रात एक परिवार के लोगों में उस वक्त चीख-पुकार और कोहराम मच गया जब एक शराबी पड़ोसी ने अपने ही मकान के सामने रहने वाले दूसरे पड़ोसी के सीने पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दो पड़ोसियों के बीच शराब के नशे में गाली देने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि शराब के नशे में धुत पड़ोसी बृजेश ने दूसरे पड़ोसी को देखते ही गालियां देनी शुरू कर दी थी।जिस पर मंगल सिंह ने गाली दिए जाने का विरोध किया। भद्दी-भद्दी गाली देने की इसी बात को लेकर दोनों पड़ोसियों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए ओर मारपीट हो गई,ओर गाली दे रहे शराबी पड़ोसी ने 60 वर्षीय पड़ोसी मंगल सिंह के सीने पर ईंटों से हमला बोल दिया। सीने में ईट लगते ही 60 वर्षीय पड़ोसी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा ओर छाती में ईंट लगने के चलते मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। मंगल सिंह के सीने में ईट मारकर हत्या करने के बाद हत्यारा पड़ोसी मौके से फरार हो गया। तो वही मृतक के परिवार में चीख-पुकार और कोहराम मच गया। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की लाश को कब्जे में लेकर डेड बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर पड़ोसी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के धौर्रा माफी लोधी चौक निवासी पीड़ित अशोक का कहना है कि उसके मकान के सामने रहने वाला पड़ोसी बृजेश देर रात करीब 8:00 बजे शराब के नशे में गली में खड़ा होकर गाली गलौज कर रहा था। तभी उसके पिता मंगल सिंह अपने घर से निकल कर बाहर गली में खड़े हो गए। जिसके बाद नशे में धुत सामने मकान में रहने वाले पड़ोसी बृजेश ने गली में खड़े उसके पिता मंगल सिंह को देखते ही गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि जब मंगल सिंह ने पड़ोसी बृजेश द्वारा शराब के नशे में दी जा रही गाली गलौज का विरोध किया तो पड़ोसी बृजेश को गाली गलौज का विरोध करना नागवार गुजर गया। उसने गाली गलौज का विरोध करने की इसी बात को लेकर मंगल सिंह के सीने में ईंटों से हमला बोल दिया। मंगल सिंह के सीने में ईट लगते ही वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी छाती में ईट लगने के चलते मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि मंगल सिंह की हत्या करने के बाद शराबी पड़ोसी बृजेश मृतक की पत्नी रामबेटी के पास पहुंचा और उससे बोला कि देख उसने तेरे पति मंगल सिंह की छाती में ईट मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद हत्यारा पड़ोसी मंगल सिंह के ईट मारकर हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया। वही मंगल सिंह के ईंट मारकर हत्या की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में चीख पुकार ओर कोहराम मच गया। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने अपने पिता की ईंट मारकर हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को दी। हत्या की सूचना मिलते ही थाना क्वारसी थानाअध्यक्ष भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे ओर लाश को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पड़ोसी द्वारा पड़ोसी की छाती में ईट मारकर हत्या किए जाने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जबकि मंगल सिंह की मौत के बाद उसके परिवार मे कोहराम मचा हुआ है।
बाइट- रामबेटी मृतक की पत्नी
बाइट- अशोक मृतक का बेटा
11/14/2022 07:37 PM


















