Aligarh
प्रथम प्रधानमंत्री प० जवाहरलाल नेहरु के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मॉडर्न उर्दू शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश पंजीकृत ने मनाया।:
अलीगढ़। मॉडर्न उर्दू शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश पंजीकृत द्वारा महान महानायक स्वतंत्र सेनानी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिन के अवसर पर बाल दिवस के रूप में एस के इंटर कॉलेज भुजपुरा रोड अलीगढ़ पर मनाया गया इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं जिसमें निबंध चित्रकला कविता हिंदी उर्दू भाषण आदि में छात्र छात्राओं ने भाग लिया जिसमें सानिया इकरा अनम आलिया साबिरीन आकिब अनस मोहम्मद फहद खान मोहम्मद अरहम खान फरहान दानिश आलीमा लारेब शमा ज़ोया फिज़ा आमना हुमैरा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया इस अवसर पर समिति के प्रदेश महामंत्री बाबा फरीद आजाद ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि आज ही के दिन भारत के महान महानायक भारत के लाल महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन है वह बच्चों से बेहद प्यार करते थे और बच्चे भी उनसे बहुत प्यार करते थे और उनको चाचा नेहरू के नाम से बुलात थे इसलिए उनके सम्मान में हर वर्ष 14 नवंबर को उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है कार्यक्रम की आयोजक मरियम फातिमा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया अंत में विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार दिए गए।
11/14/2022 02:34 PM