Aligarh
बनारस की तर्ज पर अलीगढ़ में भव्य रूप से बनाई गई देव दीपावली।:
अलीगढ़। पुराणों के अनुसार भारत धर्म स्थली के रूप से जाना जाता है । भारत के विभिन्न शहरों का उल्लेख पुराणों एवं वेदों में देखने को मिलता है । उन शहरों के उल्लेख के अनुसार प्राचीन मंदिर भी पाए जाते हैं, एवं उन मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना करने का भी महत्व है। अब संपूर्ण भारत में एक रंग ढंग से पूजा-अर्चना की जाती है।
दरअसल अलीगढ़ में बनारस की तर्ज पर देव दीपावली का उत्सव बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ अचल ताल सरोवर गिलहराज जी मंदिर में मनाया गया। मंदिर के महंत योगी कौशल नाथ जी ने बताया कि यह उत्सव पिछले 10 वर्षों से अलीगढ़ मै लगातार बनाया जा रहा है। अलीगढ़ के गिलहराज जी मन्दिर में इस उत्सव की शुरुआत 51 दीपों के साथ की गई थी । आज इस त्यौहार को 51 हजार दीपों को जलाकर देव दीपावली महोत्सव को मनाया गया है । महंत योगी कौशल नाथ जी ने पौराणिक कथा का वर्णन करते हुए बताया कि आज के दिन देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना करने से मनुष्य को मनमाफिक फल की प्राप्ति होती है । पहले यह त्यौहार भारत वर्ष में केवल बनारस में बनाया जाता था। लेकिन आज देव दीपावली को संपूर्ण भारत में मनाया जाता है।
11/07/2022 06:21 PM