Aligarh
नगर निगम में आम लोगों को होने वाली असुविधा को देखते हुए नगर आयुक्त ने एकल विंडो की , कि शुरुआत।:
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार लगातार प्रदेश वासियों के लिए सरकारी दफ्तरों में होने वाली असुविधा के लिए अधिकारियों को सचेत रहने के आदेश दिए हैं। कि वह आम लोगों की समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द कर सकें। लेकिन फिर भी आम लोग सरकारी कार्यालयों में भटकते हुए नजर आते हैं । जानकारी के अभाव में वह लोग दलालों के द्वारा अपना काम कराने को मजबूर हो जाते हैं। जिस वजह से सरकारी कार्यालयों की पहचान धूमिल होती हुई नजर आती है।
अलीगढ़ नगर निगम में आज नगर आयुक्त अमित आसरे ने एकल विंडो की शुरुआत की , नगर आयुक्त अमित आसरे ने बताया कि इस विंडो की शुरुआत करने का मुख्य उद्देश्य है कि नगर निगम में आम लोगों के होने वाले कार्य एक ही विंडो के माध्यम से किए जा सके। जिससे शहर वासियों को नगर निगम आ कर अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े। नगर आयुक्त अमित आसरे ने बताया कि लोग छोटी-छोटी समस्याओं के लिए भी हमारे दफ्तर में आ जाया करते थे। जिससे उनको बहुत सी असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। एवं लोगों को अपने कार्य करने के लिए इधर से उधर नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। लोगों की सुविधाओं के लिए एकल विंडो की शुरुआत की गई है यहां आ कर लोग अपनी समस्या का समाधान कर पाएंगे एवं नगर निगम द्वारा समस्त कार्यों की समस्या का निस्तारण इसी विंडो के द्वारा किया जाया करेगा। आगामी हम जन्म , मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भी एक कल विंडो की शुरुआत करेंगे जिससे शहर वासियों को काफी राहत मिलेगी।
11/07/2022 06:00 PM