Aligarh
केंद्रीय विद्यालय अलीगढ़ में राष्ट्रीय एकता पर्व मनाया गया:
अलीगढ़। केंद्रीय विद्यालय अलीगढ़ में संकुल स्तरीय एकता पर्व का भव्य आयोजन किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुधीर कुमार अतिरिक्त सिटी मजिस्ट्रेट एवं विद्यालय प्रबंधक समिति के नामित समापित ने दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया विद्यालय प्राचार्य श्री खुशी राम जी के द्वारा मुख्य अतिथि व निर्णायक राज्यों को हरित स्वागत किया | मथुरा संकुल के पांच विद्यालयों के लगभग 196 विद्यार्थी ने विभिन कार्यक्रम प्रदर्शन किये | समूह नृत्य समूहगान में केंद्रीय विद्यालय मथुरा छावनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया /शास्त्रीय नृत्य में केंद्रीय विद्यालय अलीगढ़ की छात्रा कु. कीर्तिका सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व मधुर गौतम ने पारम्परिक लोक गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया | द्वि- अयायामी चित्रकला प्रतियोगिता में गुलशन कुमार व अंजलि सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | अंकुर यादव ने स्थानीय खिलोने एवं खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया | कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रीति शर्मा मैडम ने किया धन्यवाद ज्ञापन श्री ए. रहमान जी के द्वारा किया गया |
11/07/2022 05:56 PM