Bhopal
अग्निवीर भर्ती में सातवें दिन में 4 जिलों के युवा शारीरिक परीक्षा में सफल पाए गए:
✍️रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल, मध्यप्रदेश
मोतीलाल नेहरु स्टेडियम, लाल परेड ग्राउंड, भोपाल में अग्निवीर सैनिकों की भर्ती रैली के सातवे दिन 4 जिले के 4221 आवेदकों को भर्ती प्रक्रिया के लिए काल लेटर जारी किए गए थे।
अग्निवीर सेना भर्ती के भोपाल सेना के डायरेक्टर बकुड़ी के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में 2721 आवेदको की ऊंचाई के जांच के बाद 1.6 किमी की दौड़ में दूसरे दिन 189 युवा प्रत्याशी सफल हुए है। भर्ती में आए युवाओं को रात्रि 12 बजे से प्रत्याशियों को ग्राउंड में प्रवेश के साथ भर्ती की कार्रवाई शुरू हुई। भोपाल, नर्मदापुरम, सीहोर, विदिशा जिले के 2721 युवाओं का लंबाई और अन्य कागजात जांच किए गए। उसके बाद युवाओं की दौड़ शुरू हुई लगभग 200 के ग्रुप में युवाओं को दौड़ हुई। दौड़ में चयनित 189 युवाओं का सेना के डॉक्टर ने मेडिकल के साथ अन्य वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू की गई। सभी ग्राउंड टेस्ट में पास विधार्थियो को लिखित एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र दिए जाएंगे। गुरुवार को भी लगभग 5 हजार युवाओं को भर्ती प्रक्रिया के लिए कार्ड जारी हुए है जिसमें अलग- अलग जिले के प्रतिभागी शामिल होंगे।
भर्ती प्रक्रिया प्रतिदिन रात्रि 10 बजे के बाद शुरू होगी और प्रात: 8 बजे तक उस दिन की शारीरिक परीक्षा प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया जाएगा। जो आवेदक दौड़ में पास हो गए है उन्हे दो दिन रुकने की व्यवस्था भी की गई है। इसके साथ ही भर्ती स्थल मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में जिला प्रशासन के द्वारा व्यवस्था की गई है। आवेदको के लिए नाश्ते के स्टाल भी लगाए गए है जहा कम कीमत पर नाश्ता उपलध कराया गया है।
11/03/2022 02:10 PM