Aligarh
मनरेगा महिला मेट की मांगों को लेकर जिलाधिकारी को 3 सूत्रीय दिया ज्ञापन:
अलीगढ--मनरेगा महिला मेट की मांगो को लेकर जिले की मनरेगा महिला मेटो संग कांग्रेस नेता इंजीनियर आगा युनुस व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जरीना जिलाधिकारी कार्यालय उनकी तीन सूत्रीय मांगो संग जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे और महिलाओ ने जिलाधिकारी महोदय से मांग रखी। युनुस ने कहा कि सरकार गरीब महिलाओ के साथ धोखा कर रही है। कई वर्षो से सखी समूह के नाम से महिलाए ग्रामीण क्षेत्रो मे काम कर रही थी पर उनका भुगतान नही किया गया। उसके बाद सरकार ने मनरेगा योजना के तहत महिला मेट का चयन कर नाम के लिए चयन पत्र बाट दिए। उन्होने कहा कि महिलाओ का कहना है कि न तो कोई मानदेय दिया जा रहा और न ही ग्रामीण इलाको मे महिला मेट को कोई काम। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जरीना ने कहा कि महिलाए कैसे अपना भरण पोषण करेगी कैसे परिवार पालेगी। सरकार ने कागजी तमगे के नाम पर महिलाओ को महिला मेट चयन पत्र सौप दिया गया और यहा दिवाली से पहले महिलाए अपना अधिकार मांग रही है। महिला मेटो ने कहा कि हमारा सखी समूह का बकाया नही दिया और अब महिला मेट बनाने के बाद भी न कोई मानदेय न कोई काम मनरेगा मे दिया जा रहा। जूते सालो से घिस गए कोई सुन नही रहा। आगा युनुस ने कहा महिलाओ की मानदेय व पुराना बकाया व मनरेगा मे काम दिया जाए। आगा युनुस व महिला मेटो ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय ने आश्वासन दिया है लेकि एक सप्ताह बाद भी अगर कुछ नही हुआ तो धरना प्रदर्शन करेंगे। आगा ने कहा महिलाओ के नाम पर वोट ले लिए जाते है पर उनके साथ ऐसा होगा ये सोचा नही था।
10/23/2022 04:20 AM