Aligarh
*स्वदेशी अपनाओ का संकल्प लेते हुए बच्चों ने बनाया दीपावली पर्व* :
अलीगढ़- सूर्य विहार स्थित विनायका इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल में दीपावली पर्व के अवसर पर बच्चों ने क्राफ्ट एक्टिविटी के माध्यम से दिए, बंधनवार, गणेश जी लक्ष्मी जी आदि बनाए एवं दिवाली पर्व को विद्यालय में अत्यंत धूमधाम से मनाया। बच्चों ने हस्तकला का महत्वपूर्ण उदाहरण देते हुए यह संदेश दिया की भारतवर्ष में कुशल एवं निपुण लोगों की कमी नहीं है। हमें विदेशी सामानों का बहिष्कार करते हुए स्वदेशी सामानों का प्रयोग करना चाहिए तथा अपने देश को सशक्तिकरण प्रदान करने में योगदान देना चाहिए। कोऑर्डिनेटर चेतना मैम, पल्लवी मैम, नीलिमा मैम, तरुणा मैम,अरुणा मैम, सरोज मैम ने बच्चों को दीपावली पर्व का महत्व बताया तथा ऐश्वर्या, बबीता, बबली, गीता, दिव्या, हर्ष लता एवं दीप्ति मैम ने बच्चों को क्राफ्ट की चीजें बनाने में मार्गदर्शन किया। विद्यालय के निदेशक श्री मनोज शर्मा जी ने बच्चों को इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया तथा स्वदेशी अपनाओ का महत्व बच्चों को बतलाया। प्रिंसिपल श्रीमती अल्पी भटनागर ने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी तथा हमारे समाज में अज्ञान रूपी अंधकार को समाप्त करके ज्ञान का प्रकाश फैलाने के लिए मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर जितेंद्र सर, पीयूष सर, राजू सर, रितु मैम, प्रियंका मैम, पूनम मैम, लक्ष्मीनारायण, सुमन, कमलेश, बेबी, अतुल आदि मौजूद रहे।
10/23/2022 04:18 AM