Aligarh
दीपावली से पहले नन्ने मुन्ने बच्चों ने स्कूल में मनाया दीपावली का उत्सव:
अलीगढ़। दीपावली का त्यौहार देश में ही नहीं अपितु विदेशों में भी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस त्यौहार पर खासतौर पर बच्चों का उत्साह अलग ही देखने को मिलता है। दीपावली के पर्व पर बच्चे रंगोली सजाना एवं पटाखे चलाने का विशेष महत्व रखते हैं। दीपावली के पर्व पर सभी एक दूसरे को मिठाई देकर दीपावली की शुभकामनाएं देते नजर आते हैं।
अलीगढ़ में दीपावली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस बार दीपावली पर पिछले 2 साल की अपेक्षा इस साल बाजारों में एवं बच्चों में काफी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है । दीपावली पर स्कूल की छुट्टियों से पहले बच्चों ने स्कूलों में दीप महोत्सव मनाया बच्चों ने नृत्य कर एवं स्कूल में रंगोली सजाकर दीप उत्सव के त्यौहार को मनाया । बच्चों के साथ स्कूल प्रशासन एवं कर्मचारियों ने भी दीप उत्सव पर बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए दीप उत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया। दीपउत्सव कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मी गणेश की पूजा अर्चना के साथ-साथ गोवर्धन भगवान की पूजा कर विद्यार्थियों को दीपावली के पांच दिवसीय त्यौहार के बारे में जानकारी दी गई।
10/22/2022 07:26 PM