Aligarh
अलीगढ़ मंडल की समीक्षा के विषय में आज अलीगढ़ आया हूं- योगी आदित्यनाथ: 73 करोड़ की लागत से बना हैबिटेट सेंटर शहरवासियों को दिया।
अलीगढ़- उत्तर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़ पहुंचे, अलीगढ़ में मुख्यमंत्री ने कमिश्नरी सभागार में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार 3 घंटे बैठक की और उसके बाद मीडिया से रूबरू हुए, पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेश तेज़ी से विकास की ओर बढ़ रहा है, वहीं अलीगढ़ में भी लगातार विकास कार्य हो रहे हैं जिसमे अलीगढ़ तेज़ी से विकास की ओर बढ़ रहा है, उन्होंने कहा कि आज मेरे द्वारा निर्माणाधीन राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया गया था और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं, उन्होंने कहा कि जैसा कि अलीगढ़ का चयन स्मार्ट सिटी में हुआ है उसी क्रम में स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत यहां के कई पार्कों का सौंदर्य करण भी कराया जा रहा है, अलीगढ़ में 73 करोड़ की लागत से बना हैबिटेट सेंटर शहरवासियों को दिया गया है, जिसका उद्घाटन मेरे द्वारा आज किया जाएगा, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण भी कराया जा रहा है, यह प्रदेश के लिए गौरव की बात होगी की अलीगढ़ में तैयार होने वाले असलाह अब देश की रक्षा करने के काम में आएंगे, इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ में तेज़ी से विकास कार्य होने की बात कही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ आगमन पर कमिश्नरी में प्रेस वार्ता कर उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मंडल की समीक्षा के विषय में आज अलीगढ़ आया हूं प्रधानमंत्री मुख्य मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश विकास के नए मॉडल में आगे बढ़ा है और अलीगढ़ के अंदर भी इस दिशा में बेहतर प्रयास हुए हैं मैंने यहां पर आने के बाद महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाराजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य की समीक्षा एवं निरीक्षण किया उसे तेजी के साथ आगे बढ़ाने वह तेजी लाने के लिए निर्देश दिए हैं एवं एक कमेटी भी गठित की है जो समय समय पर उसकी समीक्षा करते हुए साप्ताहिक समीक्षा करते हुए समय बाद कार्यवाही को आगे बढ़ा सके यहां पर अभी समीक्षा बैठक सभी जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर हमने की गई है स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत जो नए-नए कार्य हुए हैं उसमें से कुछ कार्यों का लोकार्पण होने जा रहा है और कुछ कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है बहुत सारे नए मॉडल अलीगढ़ को इस दिशा में आगे बढ़ाने हैं डिफेंस कॉरिडोर जिससे 6 रोड विकसित हो रहे हैं उसमें एक अलीगढ़ भी है प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एवं वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट में भी अलीगढ़ मैं एक विरासत अलीगढ़ के साथ जुड़ी हुई है उस विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में यहां पर अच्छे कार्य हुए हैं और अच्छी गति से कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है उसे भी यहां बैठक में तमाम वार्ता हुई है सभी मुद्दों पर बहुत सकारात्मक चर्चा आगे बढ़ी है और मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि अलीगढ़ जो विकास की नई बुलंदियों को जो छूने जा रहा है जो आगे बढ़ रहा है वह नए उत्तर प्रदेश का एक नया अलीगढ़ विकास की दिशा में आगे बढ़कर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की टीम मिलकर उसे आगे बढ़ाने का कार्य करेगी अभी हम लोग चल रहे हैं मैं आपको भी आमंत्रित करूंगा जहां हैबिटेट सेंटर में अन्य मॉडल भी देखने को मिलेंगे और कुछ कार्यों का हमें सर्वे भी करना है उसी लिए अलीगढ़ आया हूँ।
10/15/2022 06:56 PM


















