Aligarh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पहले योजनाओं को किया जा रहा है दुरुस्त:
अलीगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले सभी योजनाओ और व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जा रही हैं। हालांकि 12 तारीख को मुख्यमंत्री का दौरा स्थगित कर दिया गया और उसके बाद अब 15 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा प्रस्तावित है। जिसके मद्देनजर अलीगढ़ इंतजामियां विकास योजनाओं को दुरुस्त करती नजर आ रही है हालांकि मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, डिफेंस कॉरिडोर और हैबिटेट सेंटर का लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे । वही कानून व्यवस्था की समीक्षा भी की जाएगी।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा ही किया गया है। हालांकि विश्वविद्यालय का कैंपस निर्माणाधीन है। विश्वविद्यालय का प्रोजेक्ट गतिमान है , जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रोजेक्ट पूरा होने में अभी 1 साल बाकी है। समय से प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर अलीगढ़ को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। उखड़ी हुई और टूटी हुई सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है.
वहीं नगर आयुक्त अमित आसेरी ने नकवी पार्क का निरीक्षण किया। यहां कराए जा रहे कामों की मॉनिटरिंग की जा रही है। कामों की प्रगति तेजी से की जा रही है। स्मार्ट सिटी के तहत नकवी पार्क का भी सुंदरीकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस स्मार्ट सिटी के तहत जो भी प्रोजेक्ट है उन्हें दुरुस्त कर रहे हैं , ताकि मुख्यमंत्री के सामने बेहतर प्रेजेंटेशन दे सकें। नकवी पार्क को ₹17 करोड़ से संवारा जा रहा है।
10/13/2022 06:20 PM