Aligarh
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अलीगढ़ भ्रमण कार्यक्रम:
अलीगढ़ 13 अक्टूबर (सू0वि0) प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी 15 अक्टूबर शनिवार को हैलीकॉप्टर द्वारा अपरान्ह 03ः45 बजे निर्माणाधीन राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय पहुॅचकर सांय 04ः00 बजे तक निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री जी सांय 04ः25 बजे से 04ः45 बजे तक कमिश्नरी सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, तत्पश्चात 04ः45 बजे से 05ः30 बजे तक जनपद अलीगढ़ के अधिकारियों के साथ विकास कार्यो व कानून व्यवस्था पर बैठक करेंगे।
मुख्यमंत्री जी लालडिग्गी स्थित हैबीटेट सेंटर पहुॅचकर सांय 05ः40 बजे स्मार्ट सिटी निर्मित अलीगढ़ हैबीटेट सेंटर का लोकार्पण एवं जनपद की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने के साथ ही विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के स्वीकृति पत्रों का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री सांय 06ः20 से 06ः45 बजे तक स्थानीय भ्रमण एवं 07ः00 बजे से 07ः30 बजे तक सर्किट हाउस सभागार में प्रबुद्धजनों के साथ बैठक करेंगे। रात्रि विश्राम के उपरान्त मुख्यमंत्री 16 अक्टूबर को गंतव्य के लिये प्रस्थान करेंगे।
10/13/2022 06:19 PM