Aligarh
80 महिला बंदियों का व्रत कुशलतापूर्वक अलीगढ़ जिला कारागार प्रशासन ने करवाया।:
अलीगढ़। 13 अक्टूबर, 2022 को करवा चौथ के अवसर पर जिला कारागार अलीगढ़ में निरुद्ध महिला बंदियों में से 80 महिला बंदियों (71 हिंदू महिला तथा 9 मुस्लिम महिलाओं ) ने करवा चौथ का व्रत रख कर अपने पति की दीर्घायु की कामना की। मुख्यालय एवं शासन की मंशा के अनुरूप कारागार प्रशासन द्वारा महिला बंदियों का व्रत कुशलता से पूर्ण हो सके, इसके लिए पूरी व्यवस्था के साथ-साथ समस्त सामग्री उपलब्ध करवाई गई। चांद को देखकर व्रती महिलाओं ने अपने पति के हाथ से पानी पीकर अपने व्रत को तोड़ा।कारागार में हर्षोल्लास का माहौल था सभी उपस्थित व्रती महिलाओं एवं उनके पति ने व्यवस्था के लिए कारागार प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।
10/13/2022 06:16 PM