Aligarh
शिक्षा स्वास्थ्य व बेरोजगारी मुद्दों को लेकर भाकियू (हरपाल गुट) ने जवाहर पार्क में किया धरना प्रदर्शन:
अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके के जवाहर पार्क में आज भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया है, किसान गुट के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है, सरकारी अस्पतालों में सरकारी पैसा भारी मात्रा में आता है लेकिन उसके बावजूद आमजन को सरकारी अस्पतालों में उचित उपचार नहीं दिया जाता है, और प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है यही कारण है कि आज प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर है, इन्हीं मुद्दों को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के पदाधिकारियों ने जवाहर पार्क में धरना प्रदर्शन किया और शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।
जानकारी देते हुए किसान नेता दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी आने के बाद शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है, बेरोजगारी चरम पर है, और सरकारी अस्पतालों में जमकर घोटाला हो रहा है, उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद किसानों व आमजन का बुरा हाल है यही कारण है कि आज वर्तमान मुद्दों शिक्षा स्वास्थ्य व बेरोजगारी को लेकर हमारे द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया है।
10/12/2022 06:13 PM