Aligarh
करवाचौथ पर्व को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह, ब्यूटी पार्लरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़:
अलीगढ़ में करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है, वही करवा चौथ के पर्व को लेकर बाजार से भारी मात्रा में खरीदारी की गई है, तो वहीं दूसरी ओर ब्यूटी पार्लरों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ती देखी जा रही है।
जानकारी देते हुए एक निजी ब्यूटी पार्लर की संचालक हेमा ने बताया की करवा चौथ का पर्व महिलाओं के लिए बड़ा ही अहम पर्व माना जाता है, इस दिन महिलाएं अपने सुहाग के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखती है और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं, उन्होंने बताया कि करवा चौथ का पर्व है इसलिए पार्लर में एडवांस बुकिंग चल रही थी, उन्होंने बताया कि त्योहार के चलते भारी मात्रा में पार्लर पर महिलाओं की भीड़ आई है इसीलिए पार्लर में स्टाफ बढ़ाने के साथ देर रात्रि खोले जाने तक की अनुमति ली है। फिलहाल करवा चौथ पर्व को लेकर जिले भर में महिलाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
10/12/2022 05:35 PM