Aligarh
अलीगढ़, 3 अक्टूबर। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर लखीमपुर हत्याकांड की पहली बरसी पर देशभर में किसानों ने विरोध-प्रदर्शन किया।
लखीमपुर हत्याकांड की पहली बरसी पर किसानों ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन:
अलीगढ़, 3 अक्टूबर। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर लखीमपुर हत्याकांड की पहली बरसी पर देशभर में किसानों ने विरोध-प्रदर्शन किया।
जिला मुख्यालय पर भाकियू, क्रांतिकारी किसान यूनियन, किसान सभा ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। साथ राजा महेन्द्र प्रताप सिंह पार्क में केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का पुतला फूँका। तय कार्यक्रम के अनुसार 11 बजे संयुक्त किसान मोर्चा के राज्य मीडिया प्रभारी शशिकान्त के अलावा भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश तालान मंडल अध्यक्ष विमल तोमर, वरिष्ठ नेता चौधरी नबाव सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, मुस्तकीम पठान, जगदीश यादव, गौरव तेवतिया, भाकियू अम्बावता के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, मजदूर नेता रमेशचन्द्र विद्रोही, क्रांतिकारी किसान यूनियन के प्रदेश सहप्रभारी गजेन्द्र चौधरी, मंडल प्रभारी सुरेश चन्द्र गांधी, जिलाध्यक्ष कमलेश यादव, मीडिया प्रभारी संजीव यादव, किसान सभा के सतवीर चौधरी, जय किसान आन्दोलन के जिलाध्यक्ष अनिल चौहान, भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार कायम सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में किसान कार्यकर्ता डी एम कार्यालय के सामने उद्यान पार्क में जुटने लगे। करीब साढे 11 बजे बैनर तख्तियों के साथ डी एम कार्यालय के गेट पर पहुँचे। पहले पुलिस प्रशासन ने गेट बंद कर लिया, लेकिन किसानों के विरोध को देखते हुए डीएम कार्यालय का गेट खोला गया। जिलाधिकारी कार्यालय के प्रांंगण में करीब आधा घंटे तक किसानों जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी करते हुए लखीमपुर हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टैनी की बर्खास्तगी और शहीद को न्याय की मांग उठाई। विरोध-प्रदर्शन के दौरान एसीएम द्वितीय सुधीर कुमार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए शहीद चारों किसानों व पत्रकार के एक परिवारीजन को सरकारी नौकरी , 13 घायलों को 10 लाख रूपये मुआवजा देने का राज्य सरकार का वादा पूरा कराने की मांग रही। साथ इस बात पर खेद और विरोध जताया इस घटना मुख्य आरोपी आज भी केन्द्र सरकार में मंत्री है। ज्ञापन के जरिए प्रधानमंत्री से केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टैनी की बर्खास्तगी की मांग पर जोर दिया।
10/03/2022 06:08 PM


















