Aligarh
जिले में हुई पिछले दिनों मूसलाधार बरसात का असर कच्चे मकानों में अब देखने को मिल रहा है।:
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों मूसलाधार बरसात हुई थी । जिसकी वजह से शहर से लेकर गांव तक की सड़कें जलमग्न हो चुकी थी । सरकारी विभागों हो या पॉश इलाके सभी जगह पानी ही पानी दिख रहा था। मूसलाधार बरसात का असर इतना था कि पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका था। किसानों को भी इस मूसलाधार बरसात की वजह से धान की फसल पर काफी नुकसान भुगतना पड़ा।
मामला अलीगढ़ के तहसील क्षेत्र के नौहझील बाजना रोड स्थित गोमद गांव का है । जहां पिछले दिनों हुई मूसलाधार बरसात की वजह से मकान में सीलन एवं दीवारों में दरार आ गई। जिसकी वजह से एक बुजुर्ग दंपत्ति का मकान घरबरा कर गिर गया। बुजुर्ग दंपत्ति मकान में दब गए वही पड़ोसियों की मदद से बुजुर्ग दंपत्ति को बचाया गया। बुजुर्गों ने बताया कि हमारा मकान कच्चा होने की वजह से गांव प्रधान को बहुत बार पक्का मकान बनाने की बात कही लेकिन वह हमेशा आनाकानी करता रहा। बुजुर्ग ने बताया कि पिछले दिनों मकान बनवाने के नाम पर रजनीश नाम का एक व्यक्ति हम से सुविधा शुल्क के बतौर 55 सो रुपए भी ले गया। लेकिन 5 साल होने को आए आज तक हमारा मकान पक्का नहीं बन पाया । पिछले दिनों हुई बरसात की वजह से हमारे सर से छत भी चली गई है । अलीगढ़ शासन से दरखास्त है कि वह हमारा मकान बनाने में मदद करें।
10/02/2022 01:55 PM