Bhopal
'मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से छात्रों के खाते में राशि अंतरित की।:
भोपाल। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
'मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह' का शक्तिस्वरूपा कन्याओं का पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। समारोह में कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वन क्लिक के माध्यम से प्रदेशभर के 91498 मेधावी छात्रों के बैंक खाते में लैपटॉप क्रय हेतु राशि का ट्रांसफर किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा प्रार्थना करता हूं कि यह प्रतिभाशाली बच्चे लगातार आगे बढ़ें। इनके मार्ग में कोई बाधा ना आए और यह लगातार आगे बढ़ते हुए महान भारत के निर्माता बन जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा बच्चों को तय करना है कि उन्हें क्या बनाना है, और उसके हिसाब से पढ़ाई का चयन करें। उन्होंने कहा अगर आप मेहनत करेंगे तो आप सफल होंगे। आपके साथ आपके मम्मी पापा और शिक्षक हैं, और मामा भी आपके साथ हैं। जो बच्चे 70% से ज्यादा अंक लाएंगे और जिनके माता-पिता की वार्षिक आय 6 लाख या उससे कम होगी, तो उनके ग्रेजुएशन सहित सारे पाठ्यक्रमों की फीस आपके मम्मी पापा नहीं, आपके शिवराज मामा भरवाएंगे। मैं बच्चों के मम्मी पापा से भी कह रहा हूं कि आप बच्चों को स्वाभाविक रूप से फलने फूलने दीजिए। मैं आपके साथ खड़ा हूं।
आपके सपने को पूर्ण करने और लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सुविधाएं हम जुटायेंगे। जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसकी प्राप्ति के लिए सतत आगे बढ़ते रहो, अर्जुन की भांति अपने लक्ष्य को साधो। स्टार्टअप नीति बनाई गई है अगर किसी बच्चे के पास इनोवेटिव आईडिया है और वह उसका इंप्लीमेंट करना चाहता है तो उसके स्टार्टअप में भी हम पैसे लगाएंगे। सभी उत्कृष्ट विद्यालयों एवं मॉडल विद्यालयों में एवं सीएम राइज विद्यालयों में विद्यार्थियों के कॅरियर की दिशा निर्धारित करने के लिए कॅरियर काउंसलिंग सेल की स्थापना की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा बच्चों, यह जीवन अमूल्य है, इसको व्यर्थ मत करना। पढ़ाई के साथ अच्छे संस्कार भी आवश्यक हैं। अपने जन्मदिन पर पौधे लगाना और नशे के जाल में कभी मत फंसना, यही तुमसे वचन मांगता हूं। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित एस्पायर पोर्टल पर आपकी रूचि एवं प्रतिभा के अनुरूप विभिन्न कॅरियर ओरिएंटेड कोर्स इसकी जानकारी आपको मिलेगी।
09/30/2022 04:50 PM